Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

आठवीं के छात्र पर हमला, हत्या की कोशिश का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  स्कूल से घर लौट रहे आठवीं कक्षा के छात्र नवीन लाहा (14) पर जानलेवा हमला करने की घटना ने रूपनारायणपुर क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटना सालानपुर थानांतर्गत रूपनारायणपुर चौकी इलाके में हुई। आरोप है कि चार बदमाशों ने छात्र को पकड़कर पीटा और रेलवे लाइन की ओर घसीटते हुए ले जाने लगे।

घटना के दौरान बदमाशों ने छात्र के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई। लेकिन जैसे ही स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बदमाशों को देखा, वे भागने की कोशिश करने लगे। इस बीच, इलाके के लोगों ने चार में से दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य दो बदमाश भागने में सफल रहे।

IMG 20240910 WA0035 4

पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि यह हमला उनके बेटे को जान से मारने के इरादे से किया गया। उन्होंने कहा, “हमें समझ नहीं आ रहा कि मेरे बेटे के साथ ऐसा क्यों किया गया। यह स्पष्ट रूप से हत्या की कोशिश थी।”

घटना के बाद सालानपुर थाने में इस मामले को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बदमाशों की तलाश जारी है।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय रेलवे लाइन के पास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे, जिसकी वजह से बदमाशों को भागने में मुश्किल हुई। उनकी सतर्कता के कारण ही दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया जा सका।

इस घटना ने इलाके के लोगों में गहरी चिंता पैदा कर दी है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिजनों में भय का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 7
Users Today : 13
Users Yesterday : 64