रूपनारायणपुर में टोटो की बैटरी फटने से दुकान में लगी भीषण आग, संचालक गंभीर रूप से झुलसा

सालानपुर :  रूपनारायणपुर के आमडांगा मोड़ स्थित सामडी मार्ग पर गुरुवार दोपहर टोटो सेवा केंद्र में अचानक हुए विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मां ऑटोमोबाइल नामक दुकान में दोपहर करीब 12 बजे टोटो की बैटरी में जोरदार धमाका हुआ। देखते ही देखते दुकान आग की लपटों से घिर गई। घटना के दौरान आसपास … Read more

सहयोगी नगर में जमीन विवाद पर हंगामा, भाजपा नेत्री पर आरोप के बाद पुलिस ने संभाली स्थिति

आसनसोल :  हीरापुर थाना क्षेत्र के इस्माइल स्थित सहयोगी नगर में बुधवार को मंदिर के सामने जमीन को लेकर विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया। जमीन पर कथित कब्जे की कोशिश के आरोप को लेकर स्थानीय लोगों ने भाजपा की आसनसोल सांगठनिक जिला महासचिव काकली घोष के खिलाफ विरोध जताया। देखते ही देखते मौके पर … Read more

सीमा पर नशे की खेप का पर्दाफाश, 4438 प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

कोलकाता :  भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट नशीली कफ सिरप की कथित तस्करी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बशीरहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर एक मिनी ट्रक से 4,438 बोतल प्रतिबंधित फेंसीडिल कफ सिरप बरामद किया। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को … Read more

पांडवेश्वर में भाजपा का लाभार्थी संपर्क प्रशिक्षण, कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी जुटाने का निर्देश

पांडवेश्वर :  आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने संगठन को बूथ और वार्ड स्तर तक सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को पांडवेश्वर के हरिपुर विधायक सेवा केंद्र में भाजपा मंडल-1 की ओर से लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। … Read more

रक्षाबंधन से पहले चीनी के बढ़े भाव ने बिगाड़ा बजट, मिठाई कारोबारियों की बढ़ी चिंता, सरकार ने कसी लगाम

आसनसोल : रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। मिठाई और घरेलू पकवानों में प्रमुखता से इस्तेमाल होने वाली चीनी के दाम में पिछले कुछ सप्ताह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। बढ़ती कीमतों का असर घरों की रसोई के साथ … Read more

आसनसोल बाजार में बढ़ती कीमतों पर प्रशासन सख्त, किराना दुकानों में छापेमारी से व्यापारियों में मचा हड़कंप

आसनसोल :  रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद मंगलवार को जिला प्रशासन ने आसनसोल बाजार में विशेष जांच अभियान चलाया। जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासनिक दल ने विभिन्न किराना दुकानों और थोक व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से बाजार के व्यापारियों में हलचल … Read more

बीएनआर पुल से आसनसोल के कायाकल्प की शुरुआत,

आसनसोल :  औद्योगिक नगरी आसनसोल को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में राज्य सरकार तथा आसनसोल नगर निगम ने कदम बढ़ाया है। मंगलवार को शहर के ऐतिहासिक बीएनआर पुल से व्यापक सौंदर्यीकरण अभियान की शुरुआत की गई। राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने पुल के सौंदर्यीकरण कार्य का … Read more

आसनसोल-दुर्गापुर में 12 सितंबर को लोक अदालत, बिना वकील सरल प्रक्रिया से मामलों के निपटारे का अवसर

आसनसोल :  पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल और दुर्गापुर न्यायालय परिसर में आगामी 12 सितंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लंबित और आपसी सहमति से निपटाए जा सकने वाले मामलों के शीघ्र समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। मंगलवार को इसकी जानकारी पश्चिम बर्धमान … Read more

जामुड़िया में पुलिस की छापेमारी, घर से 840 ग्राम चांदी और सात ग्राम सोने के आभूषण बरामद

आसनसोल :  गुप्त सूचना के आधार पर जामुड़िया थाना पुलिस ने रविवार शाम दामोदरपुर बेदपाड़ा इलाके में कार्रवाई करते हुए एक घर से बड़ी मात्रा में आभूषण बरामद किए। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। तलाशी के दौरान घर से करीब 840 ग्राम चांदी के आभूषण और सात ग्राम सोने के … Read more

गलसी में रेलवे संकेत तंत्र का सामान बरामद, आरपीएफ ने युवक को पकड़ा, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज

पानागढ़ :  रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटना ने रेल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गलसी स्टेशन के समीप रेलवे के संकेत एवं दूरसंचार तंत्र में उपयोग होने वाली सामग्री को अवैध रूप से ले जाने का मामला सामने आया है। आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार … Read more