Breaking News
कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी आसनसोल में खाद्य कारोबारियों के लिए विशेष लाइसेंस शिविर, एक अक्टूबर को चैंबर भवन में होगा आयोजन आसनसोल में शराब की बड़ी खेप बरामद, एक व्यक्ति पकड़ा गया, दो किशोरों को हिरासत में लिया पांडवेश्वर भाजपा कार्यालय में आवास योजना पर बैठक, जनसमस्याओं के समाधान को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा टोटो मार्ग प्रतिबंधों के विरोध में चालकों का प्रदर्शन, निर्धारित मार्ग पर परिचालन बहाल करने की मांग बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ की चुनावी जीत पर विहिप पदाधिकारियों ने कार्यालय पहुंचकर दी बधाई

दुर्गापुर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, निगम-पुलिस आमने-सामने

दुर्गापुर :  सोमवार को दुर्गापुर नगर निगम द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान अचानक तनाव में बदल गया, जब स्थानीय लोगों ने निगम अधिकारियों और पुलिस टीम का घेराव कर दिया। घटना वार्ड नंबर 32 के पियाला क्षेत्र की है, जहाँ नगर निगम ने अपनी जमीन से अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की … Read more

हाईवे पर पलटी सेब से लदी ट्रक, मचा लूट का तांडव

आसनसोल : सोमवार की सुबह आसनसोल-धनबाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक सेब से लदी बड़ी ट्रक मरीचकोटा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ट्रक के पलटते ही उस पर लदे सैकड़ों कार्टन सड़क पर बिखर गए और देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ … Read more

पांडवेश्वर में पुनर्वासन राशि घोटाले से भड़का कर्मचारियों का आक्रोश

पांडवेश्वर :  रविवार को पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के जामबाद बेनियाडीह इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 40 साल से कोलियरी क्षेत्र में रह रहे एक कर्मचारी परिवार ने गंभीर आरोप लगाया है कि पुनर्वासन के नाम पर उन्हें जो मुआवजा राशि … Read more

बर्नपुर इस्को प्लांट गेट पर रंगदारी का खेल, सिंडिकेट सक्रिय

बर्नपुर :  औद्योगिक नगरी आसनसोल के बर्नपुर क्षेत्र में स्थित इस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) के न्यू सारामारा गेट पर अवैध रंगदारी वसूली का मामला फिर सुर्खियों में है। रविवार को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गेट से बाहर निकलने वाले मालवाहक और ट्रक चालकों से खुलेआम जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं। इस पूरे … Read more

आसनसोल में 12 फीट लंबा अजगर पकड़ा गया, मची दहशत और रोमांच

आसनसोल : रविवार की सुबह आसनसोल के पुराने रेलवे स्टेशन के पास अचानक मची अफरा-तफरी ने पूरे इलाके को हिला दिया। सड़क किनारे एक विशाल अजगर के दिखने से लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि शहर के … Read more

आसनसोल में 200 करोड़ की ठगी, महिलाओं ने मांगी न्याय की गुहार

आसनसोल: रविवार को आसनसोल में देश के कई राज्यों में फैले एक बड़े ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। ट्रांसमीटो डेवलपमेंट फाउंडेशन और सपोर्ट इंडिया फाउंडेशन नामक संगठनों के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों में मोहम्मद नदिम, शाकिर अली, फैयाज, विजय पंडित और राजबल्लभ … Read more

रानीगंज के सिद्धि दाता मंदिर से घंटा-प्रतिमा चोरी, हड़कंप

रानीगंज (पश्चिम बर्दवान) : रानीगंज थाना क्षेत्र के कॉलेजपाड़ा में स्थित प्रसिद्ध श्री श्री सिद्धि दाता मंदिर में शनिवार की रात चोरी की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में घुसकर वहां लगे पीतल के बड़े घंटे और एक कलात्मक घोड़े की प्रतिमा को चुरा लिया। चोरी … Read more

एसआईआर विवाद पर बंगाल में सियासी टकराव, तृणमूल का हमला

आसनसोल : पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। राज्य में एसआईआर लागू होने के बाद से लगातार विवाद और विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस अभियान को “एसआईआर का आतंक” बताते हुए इसे केंद्र … Read more

दुर्गापुर में फोरलेन सड़क परियोजना से यातायात होगा सुगम

दुर्गापुर : औद्योगिक नगरी दुर्गापुर के यातायात तंत्र को और अधिक सुगम, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम शनिवार को उठाया गया। आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (ADDA) की पहल पर विधान नगर स्थित मार्टिन लूथर किंग रोड को फोर-लेन में परिवर्तित करने की महत्वाकांक्षी परियोजना का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह सड़क … Read more

दुर्गापुर में एटीएम लूट, बिजली काटकर दिया अंजाम

दुर्गापुर : औद्योगिक नगरी दुर्गापुर में अपराधियों ने शुक्रवार देर रात एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया जिसने पूरे शहर को दहला दिया। अपराधियों ने पहले पूरे क्षेत्र की बिजली काट दी, और फिर अंधेरे का फायदा उठाकर एटीएम मशीन को तोड़कर लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। यह सनसनीखेज घटना दुर्गापुर केमिकल्स कॉलोनी क्षेत्र … Read more