Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

देंदुआ मोड़ हादसे पर उग्र आंदोलन, मुआवज़े की मांग जारी

आसनसोल/सालानपुर : आसनसोल-चित्तरंजन मुख्य मार्ग पर लोगों के लिए बेहद कठिन साबित हुआ। सालानपुर ब्लॉक के देंदुआ मोड़ पर सड़क हादसे के बाद भड़का विरोध अब विशाल आंदोलन का रूप ले चुका है। इस विरोध-प्रदर्शन के कारण आसनसोल-चित्तरंजन मुख्य मार्ग पूरी तरह ठप रहा, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हादसे से आक्रोश, सड़क बनी … Read more

नियामतपुर जीटी रोड धंसा, दहशत और मरम्मत शुरू

कुल्टी :  मंगलवार को कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर स्थित सेन थेनी स्कूल के पास जीटी रोड धंसने की घटना चर्चा का विषय बनी रही। दो दिन पूर्व अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा नीचे बैठ जाने से वहां गहरा गड्ढा बन गया था। इस घटना ने स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को गंभीर चिंता में … Read more

जमीन विवाद में पूर्व ठेका कर्मी जावेद बारीक की हत्या, दो गिरफ्तार

आसनसोल :  कुल्टी बोरो कार्यालय के पूर्व ठेका कर्मी सैयद जावेद बारीक की हत्या के मामले में पुलिस ने जाँच की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए सोमवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी सिलीगुड़ी से की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में फरहा नाज और उसका … Read more

दुर्गापुर स्कूल में सिगरेट विवाद से हड़कंप

दुर्गापुर :  सोमवार को पश्चिम बर्धमान जिले के नेपालीपारा हिंदी हाई स्कूल में नौवीं कक्षा के दो छात्रों के शौचालय में सिगरेट पीते हुए पकड़े जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। घटना 23 अगस्त की बताई जा रही है। गुप्त निगरानी के दौरान दोनों छात्रों पर सिगरेट पीने का आरोप लगा। स्कूल प्रशासन ने … Read more

दुर्गापुर सरकारी कॉलेज प्रिंसिपल तबादले के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

दुर्गापुर :  सोमवार को दुर्गापुर सरकारी कॉलेज के मुख्य द्वार पर छात्रों का एक समूह तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) बैनर तले एकत्रित होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करता नजर आया। छात्रों ने कॉलेज प्रिंसिपल के तबादले पर कड़ा आक्रोश जताया और इसे राजनीति से प्रेरित निर्णय बताया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के कुछ प्रोफेसरों … Read more

आसनसोल स्टेशन पर “ऑपरेशन एएएचटी” के तहत आरपीएफ ने शिशु तस्करी के एक संदिग्ध मामले को नाकाम किया

आसनसोल :  पश्चिम चौकी/आसनसोल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने “ऑपरेशन एएएचटी” के तहत 31 अगस्त 2025 को आसनसोल स्टेशन पर शिशु तस्करी के एक संदिग्ध मामले को नाकाम कर दिया। नियमित गश्त के दौरान, एसआई शुभ्रा डे ने देखा कि एक महिला (60) 15 दिन के बच्चे को लेकर एक पुरुष (37) के साथ … Read more

कुल्टी में यौनकर्मी महिला से मारपीट, दुकानदार दंपति पर आरोप

कुल्टी :  सोमवार को आसनसोल कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर पुलिस फाड़ी क्षेत्र के दिशा यौनपल्ली इलाके से एक गंभीर मामला प्रकाश में आया। देर रात एक यौनकर्मी महिला ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के दुकानदार मिथुन और उसकी पत्नी निशा ने उससे जबरन कार्य कराया और उचित मेहनताना न देने के साथ मारपीट भी की। … Read more

आसनसोल-झारखंड सीमा पर फिर मिली लाश, दहशत बढ़ी

आसनसोल :  रविवार को आसनसोल-झारखंड सीमा के लाउदोहा इलाके में एक और लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। श्रीकृष्णपुर स्थित पेतो थाना अंतर्गत काली मंदिर के पास एक कुएं से सड़ी-गली अवस्था में मिली लाश ने स्थानीय लोगों के बीच दहशत और आक्रोश फैला दिया। जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह स्थानीय … Read more

चुनाव आयोग के नाम पर फर्जी सर्वे, युवक गिरफ्तार

पूर्व बर्दवान :  रविवार को पूर्व बर्दवान जिले के कटवा में पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोप है कि यह युवक चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत कंपनी का कर्मचारी बनकर लोगों के घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर रहा था और उनसे निजी जानकारी एकत्रित कर रहा था। गिरफ्तार … Read more

डोमजुर में सड़क हादसे से बाल-बाल बचे पंचायत मंत्री

दुर्गापुर :  रविवार को पश्चिम बंगाल सरकार के पंचायत मंत्री प्रदीप मजूमदार एक बड़े सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, मंत्री जी दुर्गापुर से कोलकाता लौट रहे थे। इस दौरान हावड़ा जिले के डोमजुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार अचानक एक तेज़ रफ्तार बाइक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त … Read more