Breaking News

कुल्टी की गृहिणी टुम्पा नंदी ने योग में स्वर्ण पदक जीता

आसनसोल :  कुल्टी प्रखंड की गृहिणी टुम्पा नंदी ने नेपाल में आयोजित साउथ एशिया कप योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि आसनसोल और शिल्पांचल के योग प्रेमियों के बीच गर्व और उत्साह की लहर दौड़ा दी है। टुम्पा नंदी ने … Read more

छठ परिक्रमा बाइक रैली से आसनसोल में गूंजा आस्था का संदेश

आसनसोल :  लोक आस्था के पर्व छठ को लेकर आसनसोल की सड़कों पर धार्मिक जोश और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। नगर निगम के बोरो चेयरमैन डॉ. देबाशीष सरकार के नेतृत्व में पहली बार “छठ परिक्रमा बाइक रैली” का आयोजन किया गया, जिसमें शहर भर के युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। … Read more

आसनसोल मंडल ने यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम त्योहारी यात्रा सुनिश्चित की

आसनसोल :  पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने काली पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की आवाजाही में होने वाली संभावित वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए आसनसोल, मधुपुर और जसीडीह जंक्शन सहित अपने प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक व्यवस्थाएँ की हैं। इन उपायों का उद्देश्य सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित, आरामदायक और व्यवस्थित … Read more

काली पूजा में श्रद्धा के बीच चोरी, पुलिस की तत्परता से खुला राज

पूर्व बर्दवान :  काली पूजा की रौनक के बीच पूर्व बर्दवान जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक युवक ने देवी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की मध्यरात्रि को मेमारी थाना क्षेत्र के दलुईबाजार गाँव में स्थित ऐतिहासिक “बनर्जी बाड़ी काली पूजा” पंडाल में यह चोरी की वारदात हुई। … Read more

दुर्गापुर मेडिकल छात्रा दुष्कर्म कांड में दो आरोपियों के गोपनीय बयान दर्ज

दुर्गापुर :  चर्चित दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज छात्रा दुष्कर्म मामले में मंगलवार को नई कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। मामले के दो प्रमुख आरोपियों—शेख रियाज़उद्दीन और शफीक शेख—को गोपनीय बयान दर्ज कराने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गापुर महकमा अदालत लाया गया। न्यायालय परिसर में पुलिस की सख्त निगरानी के बीच यह कार्रवाई लगभग दो … Read more

शुभेंदु अधिकारी का ममता पर तीखा वार, बोले—कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गरमाती दिख रही है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आसनसोल के बड़तोड़िया इलाके में आयोजित 43वीं सार्वजनिक काली पूजा का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जमकर निशाना साधा। पूजा पंडाल में दीप प्रज्वलन … Read more

दिवाली पर डीएवी स्कूल ने गरीबों में खुशी वितरित

आसनसोल :  दीपावली और प्रकाश के पर्व के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल ने एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें स्कूल के नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य समाज के गरीब और असहाय लोगों के जीवन में खुशियाँ और सहयोग पहुँचाना था। कार्यक्रम … Read more

दुर्गापुर में एसबीआई कर्मचारियों के आवास में लाखों की चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

दुर्गापुर :  दीपावली और काली पूजा की छुट्टियों के बीच शहर के सिटी सेंटर इलाके में रविवार सुबह सनसनी फैल गई, जब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कर्मचारियों के आवास पर हुई बड़ी चोरी की घटना का खुलासा हुआ। चोरों ने एक ही रात में तीन फ्लैटों और बैंक के गेस्ट हाउस को निशाना … Read more

धनतेरस पर आसनसोल में भारी भीड़, ट्रैफिक पुलिस ने संभाली कमान

आसनसोल :  धनतेरस के शुभ अवसर पर आसनसोल शहर का बाजार क्षेत्र पूरी तरह से गुलजार नजर आया। सोना-चांदी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस भीड़ और अव्यवस्था से निपटने के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के … Read more

बंगाल में बढ़ी राजनीतिक गर्मी, भाजपा-टीएमसी नेताओं के बीच तीखी जुबानी जंग

आसनसोल : पश्चिम बंगाल की सियासत में विधानसभा चुनाव से पहले ही माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज़ होता जा रहा है। हाल ही में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री डॉ. सुकांतो मजूमदार के एक बयान ने इस राजनीतिक टकराव को … Read more