आसनसोल में डिजिटल स्वास्थ्य सेवा की नई पहल, गूड लाइफ एप्प लॉन्च

आसनसोल :  मंगलवार को आसनसोलवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और आधुनिक पहल सामने आई। शहर में “गूड लाइफ हेल्थ केयर” नामक एक नया डिजिटल स्वास्थ्य सेवा एप्प विधिवत रूप से लॉन्च किया गया, जिससे आम लोगों को इलाज, परामर्श और दवाइयों से जुड़ी सुविधाएं अब और अधिक सुलभ हो सकेंगी। … Read more

दामोदर में अवैध बालू खनन से संकट, विधायक ने प्रशासन घेरा

आसनसोल :  मंगलवार को आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने बर्नपुर स्थित दामोदर घाट का निरीक्षण कर अवैध बालू खनन के मुद्दे पर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर तीखा प्रहार किया। नदी किनारे की स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा कि दामोदर नदी आज अपने अस्तित्व की लड़ाई … Read more

चुनाव से पहले आसनसोल में पुलिस महकमे का व्यापक फेरबदल

IMG 20251209 WA0051

आसनसोल : मंगलवार को पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक सक्रियता का स्पष्ट संकेत देते हुए आसनसोल–दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़े स्तर पर तबादले किए गए। पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल ने न केवल प्रशासनिक हलकों, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं को तेज कर दिया है। चुनावी माहौल के … Read more

डी-सेक्टर में महिला कर्मचारी का कंकाल मिलने से सनसनी

दुर्गापुर :  मंगलवार को दुर्गापुर थाना क्षेत्र के डी-सेक्टर मार्केट इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब दुर्गापुर स्टील अस्पताल में कार्यरत एक अस्थायी महिला कर्मचारी का सड़ा-गला, कंकालनुमा शव उसके ही आवास से बरामद हुआ। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया और स्थानीय लोगों में दहशत व आक्रोश का … Read more

पांडवेश्वर में गीता वितरण पर हंगामा, भाजपा ने लगाया लोकतंत्र कुचलने का आरोप

आसनसोल :  रविवार को पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर इलाके में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित जन-संयोग एवं श्रीमद्भागवत गीता वितरण कार्यक्रम उस समय विवादों में आ गया, जब कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से सत्ताधारी दल से जुड़े कुछ युवकों ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को लेकर पहले ही स्थानीय प्रशासन को … Read more

नियामतपुर में गीता वितरण, गांव-गांव गूंजा हरिनाम संकीर्तन

आसनसोल :  रविवार को आसनसोल के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 60 के नियामतपुर ग्राम में आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के प्रसार को लेकर एक भव्य श्रीमद्भागवत गीता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन आसनसोल नगर निगम में विरोधी दल की नेता एवं भाजपा नेत्री चैताली तिवारी की पहल पर संपन्न हुआ, … Read more

भाजपा ने चुनावी तैयारी तेज की, संकल्प पत्र समिति गठित

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को औपचारिक और संगठित रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश इकाई ने स्टेट संकल्प पत्र समिति का गठन कर दिया है, जिसे आगामी चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र का मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी … Read more

निपाह अलर्ट: रविवार को अलीपुर चिड़ियाघर में चमगादड़ों की जांच

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस संक्रमण के मामलों की पुष्टि के बाद राज्य का स्वास्थ्य तंत्र पूरी तरह सतर्क हो गया है। रविवार को इसी सतर्कता के तहत कोलकाता के ऐतिहासिक अलीपुर प्राणि उद्यान में विशेष जांच अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (एनआईएमआर) की विशेषज्ञ टीम ने यहां चमगादड़ों के रक्त … Read more

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत दो मोबाइल फोन बरामद

आसनसोल  :  25 जनवरी 2026: यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के निरंतर प्रयासों के तहत, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अपराध रोकथाम एवं जांच दस्ता (सीपीडीएस), आसनसोल के सहयोग से ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के अंतर्गत सीतारामपुर रेलवे … Read more

दुर्गापुर टाउनशिप छेड़खानी प्रकरण में राजनीतिक टकराव, पुलिस ने संभाली स्थिति

दुर्गापुर :  रविवार को दुर्गापुर स्टील सिटी के टाउनशिप क्षेत्र में कथित ईव-टीजिंग की घटना ने अचानक तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते मामला राजनीतिक तनाव में बदल गया। महिला से छेड़खानी के आरोप के बाद उत्पन्न स्थिति ने न केवल कानून-व्यवस्था को चुनौती दी, बल्कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी … Read more