कुल्टी पुलिस की दोहरी कार्रवाई, अवैध शराब और झारखंड लॉटरी कारोबार पर बड़ा शिकंजा कसता अभियान

कुल्टी :  पश्चिम बंगाल में अवैध शराब, मादक पदार्थों तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुल्टी थाना की नियामतपुर फांड़ी पुलिस ने मंगलवार को लछिपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में देशी एवं विदेशी शराब जब्त … Read more

आसनसोल की रेणुका बंसल बनीं एक्चुअरी, दशकभर की कठिन साधना ने रचा सफलता का नया इतिहास

आसनसोल/नियामतपुर :  दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और अटूट आत्मविश्वास किसी भी कठिन लक्ष्य को प्राप्त करने की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। इस तथ्य को चरितार्थ करते हुए पश्चिम बर्धमान जिले के नियामतपुर की रहने वाली रेणुका बंसल ने विश्व की सबसे कठिन पेशेवर परीक्षाओं में शामिल एक्चुअरी फेलोशिप परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने … Read more

दुर्गापुर में डोला सेन के काफिले का विरोध, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

दुर्गापुर  : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मंगलवार को राजनीतिक माहौल उस समय गर्म हो गया, जब राज्यसभा सांसद और तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डोला सेन के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। दुर्गापुर हाउस के बाहर हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर अपना आक्रोश जताया। घटना … Read more

स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में सीपीआई(एम) का प्रदर्शन, नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

रूपनारायणपुर :  पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [सीपीआई(एम)] ने अपना आंदोलन और तेज कर दिया है। मंगलवार को सीपीआई(एम) की सालानपुर एरिया कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने रूपनारायणपुर स्थित पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (डब्ल्यूबीएसईडीसीएल) के … Read more

जटिल गर्भावस्था में चिकित्सकीय सतर्कता से सुरक्षित प्रसव, महिला ने स्वस्थ पुत्र को दिया जन्म सफलतापूर्वक

आसनसोल :  जटिल गर्भावस्था से जूझ रही एक महिला ने चिकित्सकों की सतर्क निगरानी, समय पर उपचार और निरंतर देखरेख के बाद सोमवार को स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। गर्भावस्था के पांचवें माह में समयपूर्व प्रसव पीड़ा शुरू होने से गर्भपात की आशंका उत्पन्न हो गई थी, लेकिन विशेषज्ञ उपचार के कारण गर्भावस्था पूर्ण अवधि … Read more

आसनसोल में अवैध पार्किंग पर सख्ती, निर्धारित स्टैंड से ही बस-ऑटो संचालन के दिए निर्देश

आसनसोल :  शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाने और आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री तथा आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने जीटी रोड के विभिन्न व्यस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अवैध पार्किंग, अनधिकृत … Read more

रथयात्रा आयोजन को मिली नई गति, चार पूजा समितियों को पांच-पांच लाख रुपये का अनुदान

आसनसोल :  रथयात्रा महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पश्चिम बर्धमान जिले की चार प्रमुख रथयात्रा आयोजन समितियों को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। सोमवार को नवान्न सभागार से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से इस अनुदान की घोषणा की गई। इसके बाद जिला … Read more

आसनसोल बाजार के आधुनिकीकरण पर जोर, पुराने हॉकर्स के पुनर्वास और यातायात सुधार की नई योजना

आसनसोल :  शहर को अधिक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने की दिशा में सोमवार को राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री तथा आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने आसनसोल बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों, बाजार समिति के प्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बाजार … Read more

आसनसोल में 15 जुलाई को ‘आवाज’ का प्रदर्शन, विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ उठेगी आवाज

आसनसोल :  पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल शहर में आगामी 15 जुलाई को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सामाजिक संगठन ‘आवाज’ की ओर से रवींद्र भवन के सामने आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य सरकार की नीतियों और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विरोध दर्ज कराने की तैयारी की जा … Read more

ईएसआई अस्पताल में संविदाकर्मियों का विरोध तेज, तबादला नोटिस से स्वास्थ्य सेवाओं पर मंडराया संकट

आसनसोल :  पश्चिम बर्धमान के आसनसोल स्थित कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल में संविदा चिकित्सकों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को जारी तबादला संबंधी नोटिस के बाद असंतोष खुलकर सामने आ गया। सोमवार को बड़ी संख्या में संविदाकर्मी अस्पताल परिसर में एकत्र हुए और निर्णय के विरोध में प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में … Read more