रविवार को गणतंत्र दिवस पूर्व आसनसोल स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा

आसनसोल :  रविवार को गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पूरे देश में जारी अलर्ट के बीच आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। खास तौर पर आसनसोल रेलवे स्टेशन पर रविवार को सुरक्षा के व्यापक इंतजाम … Read more

टीडीबी कॉलेज पूर्व प्राचार्य घर चोरी का खुलासा

रानीगंज : रानीगंज थाना क्षेत्र में टीडीबी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. निपंकर हाजरा के आवास में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने शनिवार को सफल खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और नकद राशि बरामद की है। … Read more

एसआईआर सुनवाई में अव्यवस्था, लंबी कतारों से बुजुर्ग हुए बीमार

आसनसोल :  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी सुनवाई प्रक्रिया शनिवार को भी आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी रही। सालानपुर प्रखंड विकास कार्यालय में आयोजित हियरिंग के दौरान हालात ऐसे रहे कि सुबह से जुटे लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा। अव्यवस्था और अव्यवस्थित प्रबंधन के … Read more

शनिवार तड़के नमाज को निकले युवक की संदिग्ध मौत, सनसनी

आसनसोल :  शनिवार की भोर में आसनसोल के बर्नपुर क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में दहशत और कई सवाल खड़े कर दिए। हीरापुर थाना अंतर्गत करीम डंगाल मोहल्ले में नमाज अदा करने के लिए घर से निकले ग्रिल व्यवसायी मोहम्मद सरफुद्दीन की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। यह वारदात … Read more

एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में वीके ढल्ल को जिम्मेदारी

IMG 20260123 WA0158

आसनसोल :  शुक्रवार को शूटिंग खेल जगत से आसनसोल और पश्चिम बंगाल के लिए गौरवपूर्ण खबर सामने आई। वेस्ट बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके ढल्ल को एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं के लिए कॉम्पिटिशन डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 2 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक … Read more

आसनसोल में इंडिया पावर कारीगरी मेले का आगाज़

आसनसोल : औद्योगिक नगरी आसनसोल में शुक्रवार को परंपरा, कला और संस्कृति की रंगीन झलक देखने को मिली, जब इंडिया पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तत्वावधान में इंडिया पावर कारीगरी मेले का शुभारंभ किया गया। यह मेला सृष्टि नगर स्थित सेंट्रम मॉल के सामने खुले मैदान में आयोजित किया गया है, जहां 23 से 26 जनवरी … Read more

शताब्दी उत्सव में गूंजा बर्नपुर स्कूल बचाने का स्वर

आसनसोल : औद्योगिक नगरी बर्नपुर में शुक्रवार को शिक्षा और इतिहास का अनोखा संगम देखने को मिला। एक ओर बर्नपुर बॉयज़ हाई स्कूल (स्थापना 1925) और बर्नपुर गर्ल्स हाई स्कूल के सौ वर्ष पूरे होने का उल्लास था, तो दूसरी ओर इन्हीं ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों के भविष्य को लेकर गहरी चिंता भी सामने आई। शताब्दी … Read more

सालानपुर में सीआईएसएफ की कार्रवाई, अवैध कोयला जब्त

आसनसोल : शुक्रवार को शिल्पांचल के सालानपुर कोयला क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आसनसोल–चित्तरंजन मुख्य मार्ग पर डेंदुआ बूस्टिंग स्टेशन के समीप चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कोयले से लदे एक ट्रक को पकड़कर करीब 32 टन अवैध … Read more

ध्रुव डंगाल में सरस्वती पूजा का भव्य शुभारंभ

बर्नपुर : शुक्रवार को बर्नपुर के ध्रुव डंगाल क्षेत्र में आस्था, संस्कृति और सामाजिक संदेश का सुंदर संगम देखने को मिला। सामाजिक संस्था ध्रुव डंगाल सोशल वेलफेयर कमेटी की ओर से सीता सायर तालाब के समीप सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन समारोह गुरुवार संध्या को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न … Read more

आसनसोल में प्रेम बना हिंसा का कारण, दो हत्याकांडों से सनसनी

आसनसोल :  प्रेम को भारतीय समाज में त्याग, समर्पण और विश्वास की सर्वोच्च भावना माना जाता है, लेकिन जब यही प्रेम स्वार्थ और अवैध संबंधों का रूप ले ले, तो उसका परिणाम विनाशकारी हो सकता है। पश्चिम बंगाल के औद्योगिक शहर आसनसोल से सामने आए दो अलग-अलग हत्याकांडों ने इस सच्चाई को एक बार फिर … Read more