आसनसोल नगर निगम भंग, प्रशासक नियुक्त; राज्य सरकार के फैसले से राजनीतिक हलकों में तेज हलचल

आसनसोल :  बुधवार को राज्य सरकार ने आसनसोल नगर निगम के निर्वाचित बोर्ड को भंग करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था की बागडोर प्रशासक के हाथों सौंप दी। इस निर्णय के बाद शिल्पांचल की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। सरकार ने स्पष्ट किया कि नागरिक सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने तथा … Read more

युवा शक्ति भरोसा कार्ड योजना लागू, पात्र बेरोजगारों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये की सहायता मिलेगी

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल में नई सरकार ने युवाओं के लिए अपनी प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंगलवार को ‘युवा शक्ति भरोसा कार्ड योजना’ लागू करने की घोषणा की। इसके साथ ही पूर्ववर्ती ‘बंग्लार युवा साथी’ योजना को समाप्त कर नई व्यवस्था लागू किए जाने की जानकारी … Read more

आसनसोल मंडल आरपीएफ पश्चिम पोस्ट ने रेल सामग्री चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

आसनसोल :  पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत आरपीएफ पश्चिम पोस्ट ने रेल संपत्ति की सुरक्षा अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की गई रेल सामग्री के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को नियमित गश्त और जांच अभियान के दौरान आरपीएफ टीम को संदिग्ध गतिविधियों की … Read more

नौकरी के नाम पर रुपये विवाद में भाजपा कार्यकर्ता पर मारपीट का आरोप, जांच शुरू

दुर्गापुर :  सोमवार को दुर्गापुर क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर दिए गए रुपये वापस मांगने को लेकर एक भाजपा कार्यकर्ता पर मारपीट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है तथा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश … Read more

आसनसोल में अग्निमित्रा पाल का बयान, महिलाओं की सुरक्षा व तृणमूल पर कड़ा राजनीतिक प्रहार

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल के आसनसोल दौरे पर पहुँची भाजपा विधायक एवं राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने राज्य में हाल ही में बरुईपुर क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ होने वाले किसी … Read more

बर्नपुर का ऐतिहासिक सिनेमा हॉल ध्वस्त, अतिक्रमण हटाओ अभियान में यादों का अध्याय हुआ समाप्त आज

बर्नपुर :  पश्चिम बर्धमान जिले के बर्नपुर में सेल-आईएसपी (इस्को स्टील प्लांट) द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत लगभग छह दशक पुराने ऐतिहासिक बर्नपुर सिनेमा हॉल को ध्वस्त कर दिया गया। रविवार को बुलडोजर की कार्रवाई के बाद सोमवार को पूरे क्षेत्र में इस विषय को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा। … Read more

ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और गांजा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

आसनसोल :  रेलवे परिसरों को अपराधमुक्त और यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब और गांजा की तस्करी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया। आरपीएफ सीआईबी जसीडीह यूनिट तथा जसीडीह पोस्ट की … Read more

अन्नपूर्णा योजना की सहायता राशि मिलने पर महिलाओं ने मिठाई बांटकर खुशी का किया सामूहिक इजहार

आसनसोल :  राज्य सरकार की अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचने के बाद बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के पानूड़िया हाटतला इलाके में रविवार को उत्साह का माहौल देखने को मिला। योजना का लाभ मिलने की खुशी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा … Read more

नाली मरम्मत कार्य में अनियमितता के आरोप, पूर्व पार्षद ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठाई

आसनसोल :  आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 84 में नाली मरम्मत कार्य को लेकर रविवार को राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। पूर्व भाजपा पार्षद मधुमिता चटर्जी ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर नाली मरम्मत परियोजना में कथित अनियमितताओं, घटिया निर्माण गुणवत्ता तथा सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए। उन्होंने पूरे … Read more

रामकृष्ण मिशन आश्रम में स्वामी सोमान्तानंद से मिले विधायक, जनसेवा के लिए लिया आध्यात्मिक मार्गदर्शन और आशीर्वाद

आसनसोल :  पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने रविवार को आसनसोल स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम पहुंचकर आश्रम के सचिव पूजनीय स्वामी सोमान्तानंद जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने स्वामीजी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समाजसेवा, मानवीय मूल्यों और आध्यात्मिक जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन लिया। आश्रम में यह मुलाकात अत्यंत … Read more