अतिक्रमण हटाओ अभियान पर एआईएमआईएम ने उठाए सवाल, प्रभावित हॉकरों के पुनर्वास और मुआवजे की मांग

आसनसोल :  आसनसोल नगर निगम द्वारा बाजार क्षेत्र में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की पश्चिम बर्धमान जिला इकाई ने अभियान की प्रक्रिया पर प्रश्न उठाते हुए प्रभावित हॉकरों के पुनर्वास, उचित मुआवजे तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच … Read more

दुर्गापुर में खाद्य दुकानों पर हलाल-झटका पहचान बोर्ड लगाने की मांग, संगठन ने चलाया जागरूकता अभियान

दुर्गापुर :  दुर्गापुर में खाद्य पदार्थों की बिक्री और उपभोक्ता जागरूकता को लेकर रविवार को एक हिंदूवादी संगठन ‘धर्मचक्र’ की ओर से अभियान चलाया गया। संगठन ने मांस एवं अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाली दुकानों पर स्पष्ट रूप से यह उल्लेख करने की मांग की कि संबंधित उत्पाद हलाल है या झटका। इस मांग को … Read more

ईसीएल सहयोग से सड़क निर्माण परियोजना प्रारंभ, शिलान्यास कर विधायक ने विकास को नई गति बताया

पांडवेश्वर :  क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण परियोजना का शुभारंभ किया गया। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के वित्तीय सहयोग तथा पश्चिम बर्धमान जिला परिषद के क्रियान्वयन में लगभग 3 करोड़ 34 लाख 46 हजार 642 रुपये की … Read more

आसनसोल राइफल क्लब पहुंचीं मंत्री अग्निमित्रा पाल, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

White Blue Modern Your University Logo 2

आसनसोल :  खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रविवार को आसनसोल राइफल क्लब में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल राइफल क्लब पहुंचीं, जहां क्लब के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत … Read more

बर्नपुर में बीएमएस सम्मेलन, श्रमिक हितों की रक्षा और बेहतर सुविधाओं का मंत्री ने दिया भरोसा

बर्नपुर :  बर्नपुर स्थित भारती भवन में रविवार को भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की ओर से श्रमिक हितों को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों की समस्याओं, कल्याणकारी योजनाओं और बेहतर सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल, आसनसोल उत्तर के विधायक … Read more

बनजेमारी ओसीपी खदान में युवती का शव मिलने से सनसनी, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

IMG 20260712 WA0032

सालानपुर :  पश्चिम बर्धमान जिले के सालानपुर थाना क्षेत्र स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की बनजेमारी ओपन कास्ट परियोजना (ओसीपी) में रविवार सुबह एक युवती का सड़ा-गला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खदान के भीतर शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। सूचना … Read more

दुर्गापुर इस्पात संयंत्र में हादसा, ब्लास्ट फर्नेस में ठेका श्रमिक की मृत्यु, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दुर्गापुर :  शनिवार को दुर्गापुर इस्पात संयंत्र (डीएसपी) में हुए एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे ने श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए। ब्लास्ट फर्नेस इकाई में कार्यरत एक ठेका श्रमिक की ड्यूटी के दौरान दुर्घटनावश पिघले हुए लोहे की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। घटना के बाद संयंत्र परिसर में … Read more

आसनसोल में कांग्रेस कार्यालय के पास झंडे हटाने पर विवाद, कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

आसनसोल :  पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल शहर में शनिवार को कांग्रेस के झंडे और बैनर हटाए जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। राहा लाइन इलाके में बोतल मस्जिद के सामने स्थित कांग्रेस कार्यालय के निकट हुई इस घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई … Read more

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर बढ़ा विवाद, बाजार पहुंचे विधायक, अधिकारियों की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

आसनसोल :  शनिवार को आसनसोल शहर के जीटी रोड स्थित बाजार क्षेत्र में शुक्रवार को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद गहरा गया। अभियान से प्रभावित दुकानदारों की शिकायतों के बीच आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय स्वयं बाजार पहुंचे और व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। … Read more

अतिक्रमण कार्रवाई में नियमों की अनदेखी पर तीन नगर निगम अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

आसनसोल :  शनिवार को आसनसोल नगर निगम में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राज्य की नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक निर्णयों और सरकारी निर्देशों की अवहेलना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि जीटी रोड स्थित बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के … Read more