Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

अवैध बालू खनन पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  बाराबनी थाना क्षेत्र के अमूलिया घाट पर अजय नदी से अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ लिया। बाराबनी थाना पुलिस की सतर्कता से यह कार्रवाई संभव हो सकी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और उसके साथ बैठे एक अन्य व्यक्ति को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सुबह बाराबनी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को आसनसोल अदालत में पेश किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अजय नदी क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ सख्त निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

IMG 20240910 WA0035 4

गौरतलब है कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन से न केवल पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है, बल्कि यह सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचा रहा है। पुलिस ने यह भी संकेत दिया कि इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

IMG 20240918 WA0025

बाराबनी थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 4
Users Today : 0
Users Yesterday : 64