Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

अवैध शराब के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर हमला, इलाके में दहशत

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर :  अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिलाओं पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। यह घटना पानागढ़ बाजार स्थित रेल कॉलोनी झुपरीपाड़ा इलाके में घटी। स्थानीय निवासी रेखा बाउरी सहित कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि इलाके में लंबे समय से देशी और विदेशी शराब का अवैध कारोबार हो रहा है, जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। पुरुष दिनभर नशे में रहते हैं, जिससे घरेलू कलह बढ़ गई है।

पुलिस से शिकायत के बाद बढ़ा उत्पीड़न

13 तारीख को करीब 50 महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल कांकसा थाना पहुंचा और शराब की अवैध बिक्री रोकने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद से असामाजिक तत्व उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं और अपमानित कर रहे हैं।

IMG 20240910 WA0035

महिला पर हमला, कपड़े फाड़े गए

मंगलवार सुबह मोहल्ले की महिलाओं ने मिलकर एक महिला के घर चल रहे अवैध शराब के अड्डे को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से नाराज अवैध शराब विक्रेता महादेव चौधरी और उसके परिवारवालों ने रेखा बाउरी को अकेला पाकर अपने घर में खींच लिया, उसकी पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए। रेखा की चीख-पुकार सुनकर आसपास की महिलाएं दौड़कर पहुंचीं और उसे बचाकर अस्पताल ले गईं।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

बुधवार को रेखा बाउरी और अन्य महिलाएं फिर से कांकसा थाना पहुंचीं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ लड़ाई लड़ने के कारण वे अब डर के साये में जी रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इलाके में शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए और हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए।

पुलिस ने दिया आश्वासन

कांकसा पुलिस ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं महिलाएं अब भी सुरक्षा की गुहार लगा रही हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 3
Users Today : 44
Users Yesterday : 14