Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

अवैध टोटो स्टैंड के खिलाफ ऑटो चालकों का उग्र प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर :  शहर में ऑटो चालकों ने अवैध टोटो चालकों की बढ़ती समस्या और प्रशासन की निष्क्रियता के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। दुर्गापुर के डीवीसी मोड़ से महकमा शासक कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला गया, जिसके उपरांत एसडीएम कार्यालय के समक्ष सड़क पर बैठकर धरना दिया गया।

ऑटो चालकों का आरोप है कि ऑटो स्टैंड के समीप अवैध रूप से टोटो स्टैंड बनाए जा रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को कई बार सूचित करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

IMG 20240910 WA0035

प्रदर्शन के दौरान ऑटो चालकों का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपने पहुंचा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता, तो वे व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अवैध टोटो स्टैंड के कारण न केवल उनकी आय प्रभावित हो रही है, बल्कि यातायात व्यवस्था भी अस्त-व्यस्त हो रही है। ऑटो चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध टोटो चालकों और स्टैंडों पर तत्काल रोक लगाई जाए और उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाए।

IMG 20240918 WA0025

इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों ऑटो चालक शामिल हुए, जो अपनी आजीविका की रक्षा के लिए संगठित होकर आवाज बुलंद कर रहे थे। आंदोलनकारियों ने प्रशासनिक लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो यह प्रदर्शन और उग्र रूप ले सकता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 5
Users Today : 1
Users Yesterday : 64