
कांकसा : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा बालिका उच्च विद्यालय में छात्रों के खाते से टैब मनी के गायब होने का मामला सामने आया है, जिससे विद्यालय में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वर्ष 307 विद्यार्थियों को टैब मनी वितरित की जानी थी, लेकिन 8 छात्राओं के खाते से यह राशि गायब हो गई। अन्य सभी विद्यार्थियों को निर्धारित राशि प्राप्त हो गई, जिससे इस घटना ने विद्यालय में हलचल मचा दी।
घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन ने शिक्षा विभाग को लिखित शिकायत सौंपी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि छात्राओं के खातों से राशि गायब होने के पीछे किसी प्रकार की मैकेनिकल गड़बड़ी या हैकिंग का हाथ हो सकता है।

इस मामले में कांकसा बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया कि घटना के बाद विद्यालय प्रशासन ने तुरंत संबंधित विभाग को सूचित किया और छात्रों के खातों की जांच शुरू की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि विभागीय स्तर पर जांच का आदेश दिया गया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कांकेसा क्षेत्र में इस घटना को लेकर छात्रों और उनके अभिभावकों में काफी नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण विद्यार्थियों का पैसा गायब हो गया है। मामले के उजागर होने के बाद विद्यालय में छात्रों का जमावड़ा भी देखा गया, और उन्होंने मामले की त्वरित निष्पक्ष जांच की मांग की।
फिलहाल, विद्यालय प्रशासन और शिक्षा विभाग मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।















Users Today : 11
Users Yesterday : 34