Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

बंद फैक्ट्री से लोहा चोरी के आरोप में 2 और गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

ghanty

दुर्गापुर :  न्यू टाउनशिप थाने की विधाननगर फाड़ी पुलिस ने बंद पड़ी एक निजी फैक्ट्री से लोहा चोरी करने के आरोप में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम विनय हाजरा और संजय बाउरी हैं। दोनों ही दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना क्षेत्र स्थित खयराशोल इलाके के निवासी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधाननगर फाड़ी पुलिस ने मंगलवार की रात कोकेओवेन थाना क्षेत्र स्थित एक बंद फैक्ट्री से लोहा चोरी करते समय एक पिकअप वैन को पकड़ा था। वैन में भारी मात्रा में लोहा भरा हुआ था। पुलिस ने वैन में मौजूद सागर अंकुरे और मोहम्मद राजा खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि यह लोग चुराए गए लोहे को खयराशोल इलाके में स्टोर कर उसे बेचा करते थे।

IMG 20240910 WA0035 4

पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार की रात खयराशोल में छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस ने विनय हाजरा और संजय बाउरी को गिरफ्तार किया। इन दोनों के गिरफ्तार होने से इस गिरोह के और भी राज उजागर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सागर अंकुरे और मोहम्मद राजा खान से पूछताछ के बाद पता चला कि वे बंद फैक्ट्री से चोरी किए गए लोहे को खयराशोल में स्टोर करते थे और उसे बेचते थे।

IMG 20240918 WA0025

अब तक इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने गुरुवार को इन दोनों आरोपियों को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान यह जांच की जाएगी कि इस गिरोह में और कौन लोग शामिल हैं और इस चोरी के अन्य मामलों से भी जुड़ा कोई व्यक्ति है या नहीं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 4
Users Today : 0
Users Yesterday : 64