Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

बाराबनी-सालानपुर संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  पश्चिम बर्धमान जिले के बाराबनी ब्लॉक एवं सालानपुर ब्लॉक को जोड़ने वाले प्रमुख संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बाराबनी के विधायक एवं आसनसोल नगर निगम के महापौर विधान उपाध्याय ने विधिपूर्वक नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन किया।

WSRDA फंड से लगभग 5.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस 8 किलोमीटर लंबे डामर मार्ग का पुनर्निर्माण, स्थानीय नागरिकों के आवागमन की कठिनाइयों को दूर करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। वर्षों से जर्जर स्थिति में पड़े इस मार्ग के जीर्णोद्धार की माँग लंबे समय से की जा रही थी, जिसके समाधान हेतु मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सहयोग से इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई।

IMG 20240910 WA0035 4

विधायक विधान उपाध्याय ने उद्घाटन अवसर पर कहा, “यह मार्ग गोरांडी से रूपनारायणपुर तक यातायात की सुगमता सुनिश्चित करेगा एवं स्थानीय निवासियों के लिए राहतकारी सिद्ध होगा।” उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विकासपरक नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनसुविधाओं के संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत है।

इस शुभ अवसर पर विधायक के साथ तृणमूल कांग्रेस बाराबनी ब्लॉक अध्यक्ष असित सिंह, जमग्राम पंचायत प्रमुख केशव राउत, पानुरिया ग्राम पंचायत के प्रधान व उपप्रधान विश्वजीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

IMG 20240918 WA0025

असित सिंह ने कहा, “हम जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कर रहे हैं और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता से कार्य करते रहेंगे।” उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित लोककल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य सरकार गरीबों के हितों के प्रति सदैव संवेदनशील रही है, जबकि केंद्र सरकार ने आवास योजना के अंतर्गत गरीबों हेतु आवंटित राशि को अवरुद्ध कर रखा है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लाखों गरीब परिवारों को आवास योजना का लाभ पहुँचाकर उनकी आशाओं को साकार किया है।

इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार देखने को मिलेगा तथा स्थानीय नागरिकों को आवागमन में होने वाली असुविधाओं से राहत प्राप्त होगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 5
Users Today : 0
Users Yesterday : 46