Breaking News
शीर्षक: अंडाल में ईसीएल आवासीय परिसर के छह बंद क्वार्टरों में चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध डुबुर्डिही जांच चौकी पर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक समेत चार हिरासत में, तस्करी की आशंका मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

बसंतोत्सव की पूर्व आईटीआई कॉलेज में उमड़ा उल्लास

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर : बसंतोत्सव की सुषमा समस्त बंगाल में प्रसारित होने को तत्पर है। मात्र कुछ घंटो कि प्रतीक्षा शेष रह गई है, जिसके पश्चात संपूर्ण प्रांत वसंत ऋतु के उल्लासमय पर्व में डूब जाएगा। इसी क्रम में दुर्गापुर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पूर्व-बसंतोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं, प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने हर्षोल्लासपूर्वक सहभागिता निभाई।

IMG 20240910 WA0035

संस्थान परिसर रंगों की आभा से ओतप्रोत हो उठा, जब उपस्थित जनों ने परस्पर गुलाल एवं अबीर अर्पित कर उत्सव का आनंद लिया। बसंती परिधान धारण किए विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लिया, जिसमें गीत, नृत्य एवं संगीत के मधुर स्वरों ने वातावरण को आनंदमय बना दिया। पूरे परिसर में उल्लास एवं सौहार्द का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

IMG 20240918 WA0025

कॉलेज प्रशासन ने बसंतोत्सव की सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे नव ऊर्जा, नव चेतना एवं भाईचारे का प्रतीक बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों व शिक्षकों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के संरक्षण तथा उत्सव की मूल भावना को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।

IMG 20250312 WA0033

जैसे-जैसे दिवस आगे बढ़ा, समस्त परिसर बसंती आभा में आलोकित हो उठा। स्थान-स्थान पर रंगों की फुहारें और हर्षोल्लास की झंकार गूंज उठी। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने एकसाथ इस महोत्सव का आनंद उठाते हुए पारंपरिक उल्लास को जीवंत किया। आयोजकों के अनुसार, बसंतोत्सव केवल रंगों का पर्व नहीं, अपितु नवसृजन एवं सकारात्मकता का प्रतीक है, जो जीवन में नवीन ऊर्जा का संचार करता है।

अब समस्त प्रदेश की दृष्टि आगामी मुख्य बसंतोत्सव पर टिकी है, जब संपूर्ण बंगाल वसंत के मादक रंगों में सराबोर होगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 4
Users Today : 15
Users Yesterday : 23