Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

वेतन वृद्धि की मांग पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन जारी, निगम प्रशासन चिंतित

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम में सफाई कर्मियों द्वारा वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। लंबे समय से उपेक्षित मांगों को लेकर सफाई कर्मी निगम के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। उनका कहना है कि वर्षों से उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का सहारा लेना पड़ा।

IMG 20241128 WA0042

सफाई कर्मियों का यह विरोध प्रदर्शन अब नगर निगम कार्यालय के बाहर तेज हो गया है। कर्मियों की प्रमुख मांगों में वेतन वृद्धि, नियमित वेतन भुगतान और बेहतर कार्य परिस्थितियों का प्रावधान शामिल है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनकी कठिन परिस्थितियों और न्यूनतम वेतन में सुधार की अपीलें निगम प्रशासन द्वारा लगातार अनसुनी की जा रही हैं।

IMG 20240910 WA0035 4

दूसरी ओर, नगर निगम प्रशासन ने प्रदर्शन के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव पर चिंता व्यक्त की है। निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने सफाई कर्मियों और प्रशासन के बीच सुलह के लिए अपने कार्यालय में एक बैठक बुलाई है। हालाँकि, समाचार लिखे जाने तक किसी ठोस समाधान पर सहमति नहीं बन पाई थी।

नगर निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सफाई कर्मियों की मांगों पर विचार किया जाएगा और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, सफाई कर्मियों का कहना है कि केवल आश्वासन से अब काम नहीं चलेगा। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

IMG 20240918 WA0025

इस आंदोलन के कारण आसनसोल शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरे के ढेर लगने से नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासियों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की अपील की है ताकि सफाई व्यवस्था बहाल हो सके और स्थिति सामान्य हो।

नगर निगम और सफाई कर्मियों के बीच जारी इस टकराव ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि निगम कब तक इस समस्या का समाधान कर पाता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 2
Users Today : 62
Users Yesterday : 34