Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश हुकूमत द्वारा क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी पर लटका दिया गया था। उनके शहादत दिवस के अवसर पर आज आसनसोल के भगत सिंह मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर राज्य के मंत्री मलय घटक, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी तथा बर्नपुर नौजवान कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

IMG 20240910 WA0035

कार्यक्रम के दौरान मंत्री मलय घटक ने कहा कि भगत सिंह का बलिदान देश की स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है। मात्र 24 वर्ष की आयु में उन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता हेतु अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने युवाओं को भगत सिंह के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होने का आह्वान किया।

IMG 20240918 WA0025

नगर निगम चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने भी भगत सिंह के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके विचारों की प्रासंगिकता आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह न केवल भारत, बल्कि संपूर्ण विश्व के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उनका विचारधारात्मक संघर्ष और बलिदान स्वतंत्रता आंदोलन का अमिट अध्याय है।

IMG 20250313 WA0075

इस अवसर पर बर्नपुर नौजवान कमेटी के सदस्यों ने भी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण और निडरता का जो आदर्श भगत सिंह ने प्रस्तुत किया, वही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान क्रांतिकारी नारों से वातावरण गूंज उठा। उपस्थित जनों ने भगत सिंह के सिद्धांतों को आत्मसात करने और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 8
Users Today : 9
Users Yesterday : 23