
आसनसोल : भाई दूज के पावन अवसर पर प्रदेशभर में बहनों ने अपने भाइयों के मस्तक पर तिलक कर उनके सुख-समृद्धि की कामना की। इस कड़ी में राज्य के श्रम मंत्री एवं आसनसोल उत्तर के विधायक मलय घटक की बहनों प्रणति बनर्जी, स्वाति मुखर्जी, मुनमुन चक्रवर्ती और ब्रतती बनर्जी ने चेलीडंगाल स्थित पैतृक आवास पर उनके और उनके भाइयों अभिजीत घटक तथा अरुण घटक के मस्तक पर तिलक किया।

मंत्री मलय घटक ने इस अवसर पर कहा कि चाहे कार्यभार कितना ही भारी क्यों न हो, वह प्रत्येक वर्ष इस विशेष दिन पर अपनी बहनों के पास अवश्य आते हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हर भाई के लिए अतिविशिष्ट होता है और इसके महत्व के कारण वे इसे कभी नहीं चूकते। इस मौके पर उनकी बहन प्रणति बनर्जी ने कहा कि मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों में व्यस्त रहने के बावजूद, भाई मलय घटक हर साल अपनी बहनों से तिलक ग्रहण करने के लिए उपस्थित रहते हैं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भाई दूज की विशेषता को बढ़ाने हेतु भाइयों के लिए उनकी पसंदीदा व्यंजनों का आयोजन किया गया है, जिनमें खासतौर पर खीर का स्थान अहम है।

प्रणति बनर्जी ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि भाई दूज का यह दिन हर भाई-बहन के रिश्ते को सुदृढ़ करता है, और यह परिवारिक परंपरा हमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम और कर्तव्य को संजोए रखने की प्रेरणा देती है।















Users Today : 2
Users Yesterday : 64