Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

भारत की नई वैश्विक पहचान: सशक्त नेतृत्व और दृढ़ नीतियाँ

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  वरिष्ठ व्यवसायी सुरेन जलान ने सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि “ये तेवर अच्छे हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के नेतृत्व में आए परिवर्तन को न केवल भारत बल्कि समूचे विश्व ने महसूस किया है। अब भारतीय नेता अपनी बातों को सशक्त ढंग से रखने में सक्षम हो गए हैं।

IMG 20240910 WA0035 4

विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा यूरोप और अमेरिका में सटीक तथ्यों के माध्यम से वैश्विक शक्तियों को आईना दिखाना हो या गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में आप्रवासन और विदेशियों से संबंधित विधेयक पर स्पष्ट शब्दों में यह कहना कि “भारत कोई धर्मशाला नहीं है कि कोई भी जब चाहे यहाँ आकर बस जाए,”— ये सभी उदाहरण बताते हैं कि भारत की रीढ़ अब पहले से अधिक मजबूत हो चुकी है।

IMG 20240918 WA0025

आज भारत की कूटनीति, सैन्य शक्ति तथा सनातन संस्कृति की एकजुटता ने देश को एक नई ऊँचाई पर पहुँचा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी साख को वैश्विक मंचों पर स्थापित किया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर की तीक्ष्ण और तर्कसंगत नीति ने विश्व शक्तियों को यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब भारत किसी भी मुद्दे पर दबाव में आने वाला नहीं है।

IMG 20250311 WA0094

सुरेन जलान ने कुंभ मेले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित करते हुए इसे भारतीय सभ्यता की अखंडता और सनातन धर्म के प्रति आस्था का जीवंत प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि 65 करोड़ श्रद्धालुओं का एक साथ संगम में स्नान करना भारत की संस्कृति और उसकी आध्यात्मिक शक्ति का वैश्विक प्रदर्शन है।

उन्होंने कहा कि यह सब भारत की उन्नत होती रणनीतिक शक्ति और नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। अंत में, उन्होंने विक्रम संवत 2082 सत्य सनातन नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए भारत की निरंतर प्रगति की कामना की।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 23