Breaking News

भूमि कटाव और अवैध खनन को लेकर हंगामा, पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

जामुड़िया :  जामुड़िया विधानसभा अंतर्गत पड़ाशिया ग्राम पंचायत के कुलडांगा गांव में अवैध रूप से मिट्टी खनन को लेकर तीव्र विवाद उत्पन्न हो गया, जिससे क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

इस संदर्भ में स्थानीय भू-स्वामी उज्ज्वल घोष ने आरोप लगाया कि वह अपने व्यवसायिक कार्यों के कारण अधिकांश समय बाहर रहते हैं, जिसका लाभ उठाकर स्थानीय निवासी कल्याण घोष उनकी लगभग ढाई से तीन बीघा भूमि पर लगे वृक्षों को काटकर बेच चुके हैं। यही नहीं, अब वहां दस फुट गहरी खुदाई कर अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर उसका व्यापार किया जा रहा है। जब उन्हें इस गतिविधि की जानकारी मिली, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त खाली ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले गई।

IMG 20240910 WA0035

वहीं, इस पूरे मामले में कल्याण घोष ने आरोपों को निराधार बताते हुए स्वयं को निर्दोष बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका ट्रैक्टर ईंट भट्टे में मिट्टी ढुलाई के कार्य में संलग्न रहता है। संभवतः ट्रैक्टर चालक विश्राम या भोजन के लिए रुका होगा, तभी इसे जब्त कर लिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब वह स्थिति को स्पष्ट करने वहां पहुंचे, तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया।

IMG 20240918 WA0025

इस घटना से क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 5 7 3
Users Today : 2
Users Yesterday : 23