Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

बिहारिनाथ पहाड़ सामूहिक दुष्कर्म कांड: चार आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  वेलेंटाइन डे के अवसर पर बिहारिनाथ पहाड़ घूमने गई आसनसोल की युवती से हुए जघन्य सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों ने बुधवार को आसनसोल जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उनकी जमानत याचिका अस्वीकार करते हुए 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

IMG 20250219 WA0093

आरोपियों को नहीं मिली राहत, रिमांड याचिका तकनीकी खामी के कारण खारिज

गिरफ्तार चारों आरोपियों की पहचान चंदन कुमार, रोहित राय, अभिषेक वर्णवाल और आकाश बिंद के रूप में हुई। ये सभी बर्नपुर के विभिन्न इलाकों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अदालत से आरोपियों को रिमांड पर लेने हेतु आवेदन किया, किंतु तकनीकी त्रुटि के कारण न्यायालय ने इस याचिका को अस्वीकार कर दिया।

IMG 20240910 WA0035 4

युवती को अगवा कर निर्जन स्थान पर दिया गया जघन्य कृत्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता का बयान गुप्त रूप से मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराया गया। वेलेंटाइन डे के दिन युवती अपने मित्रों संग बांकुड़ा जिले स्थित बिहारिनाथ पहाड़ घूमने गई थी। इसी दौरान, आरोपियों ने उसे जबरन अगवा कर एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के उपरांत, पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।

IMG 20240918 WA0025

राजनीतिक भूचाल, विरोध-प्रदर्शन के साथ सड़क पर उतरे नेता

इस मर्मांतक घटना ने राजनीतिक हलचल को भी तीव्र कर दिया।आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल ने पीड़िता को न्याय दिलाने एवं दोषियों को कठोरतम दंड दिए जाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक लखन घुरूई, जब दुर्गापुर ईएसआई अस्पताल में भर्ती पीड़िता से मिलने पहुँचे, तो उन्हें रोक दिया गया। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।

आगामी सुनवाई पर टिकी निगाहें

न्यायालय द्वारा आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के उपरांत, मामले की अगली सुनवाई निर्धारित की गई है। अब इस गंभीर अपराध में आगे की कार्रवाई पर पूरे राज्य की निगाहें टिकी हुई हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 3
Users Today : 44
Users Yesterday : 14