Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

बीएलआरओ कार्यालय के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : कांग्रेस पार्टी ने बीएलआरओ कार्यालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के विरोध में कन्यपुर स्थित कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन से पूर्व एलजी मोड़ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकाली, जो विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए बीएलआरओ कार्यालय तक पहुंची। कार्यालय के सामने कांग्रेस ने विरोध सभा का आयोजन किया, जिसमें प्रमुख कांग्रेस नेता शाह आलम, प्रसेनजीत पुइतुंडी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20240910 WA0035

विरोध सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता शाह आलम ने बीएलआरओ कार्यालयों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ये कार्यालय अब भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुके हैं, जहां जमीनों पर अवैध कब्जा और दलाली की गतिविधियां बेरोकटोक चल रही हैं। शाह आलम ने आरोप लगाया कि चंद्रचूर मंदिर से काली पहाड़ी तक बाईपास के किनारे जमीन माफिया सक्रिय हैं और अवैध तरीके से जमीनों का उपयोग बदल रहे हैं।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने दावा किया कि कार्यालय में एक संगठित दलाल तंत्र कार्यरत है, जो आम जनता को उनके अधिकार से वंचित कर रहा है। जमीन और तालाबों के चरित्र परिवर्तन के नाम पर व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है। शाह आलम ने यह भी कहा कि कुछ माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन इस पूरे नेटवर्क के सरगना अब भी गिरफ्तारी से बच रहे हैं।

इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की कि बीएलआरओ कार्यालय में भ्रष्टाचार की जांच हो और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। पार्टी का यह कदम आम जनता की समस्याओं को उजागर करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उठाया गया एक सशक्त प्रयास है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 1
Users Today : 7
Users Yesterday : 64