Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

सीबीआई कोर्ट में कोयला तस्करी मामले मे आरोपी ने पत्रकारों पर किया हमला

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : आसनसोल स्थित सीबीआई कोर्ट में कोयला तस्करी के मामले की सुनवाई के दौरान एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब मुख्य आरोपी अनुप माझी उर्फ़ “लाला” ने कोर्ट परिसर में मौजूद पत्रकारों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सुनवाई के दौरान लाला ने एक पत्रकार पर हमला किया और दूसरे पत्रकार का कैमरा छीनने की कोशिश की। यह पूरा घटनाक्रम कोर्ट परिसर में कैमरे में कैद हो गया, जिससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

IMG 20240910 WA0035

घटना के बाद पत्रकारों ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। पत्रकारों का कहना था कि इस प्रकार की घटना कोर्ट जैसे संवेदनशील स्थल पर बेहद निंदनीय है और इससे न्याय की प्रक्रिया को भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि अगर कोर्ट परिसर में इस प्रकार की हिंसा हो सकती है, तो यह न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्षता के लिए भी खतरे का संकेत है।

IMG 20240918 WA0025

इस घटना के बाद सीबीआई और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी ने पत्रकारों को क्यों निशाना बनाया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 1
Users Today : 61
Users Yesterday : 34