Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

चैम्बर ऑफ कॉमर्स के नवाचयन हेतु प्रक्रिया आरंभ, अध्यक्ष ने की योग्य प्रत्याशियों से आग्रह

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

बराकर :  बराकर चैम्बर ऑफ कॉमर्स में नवीन पदाधिकारियों के चयन हेतु चुनावी प्रक्रिया का शंखनाद हो चुका है। संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने आगामी कार्यकाल को लेकर आवश्यक जानकारी प्रदान की है। विदित हो कि 1972 में समाजसेवी एवं शिक्षाविद् गिरधारीलाल अग्रवाल द्वारा इस प्रतिष्ठित संस्था की आधारशिला रखी गई थी। उन्होंने निस्वार्थ भाव से संगठन का संचालन कर व्यापारिक समाज के लिए अनुकरणीय योगदान दिया। उनके देहावसान के उपरांत, अप्रैल 2019 से शिव कुमार अग्रवाल अध्यक्ष पद पर आसीन हैं और संगठन को प्रभावी नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं।

IMG 20240910 WA0035 4

निर्वाचन प्रक्रिया एवं समय-सारणी

अध्यक्ष के अनुसार, वर्तमान कार्यसमिति का कार्यकाल 31 मार्च 2025 को समाप्त होगा। इसके परिप्रेक्ष्य में 26 मार्च से 29 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया संचालित होगी। इच्छुक प्रत्याशी 30 मार्च को नाम वापसी कर सकते हैं। तत्पश्चात 31 मार्च को स्क्रूटनी प्रक्रिया पूर्ण कर सदस्य चयन का चरण आरंभ होगा।

IMG 20240918 WA0025

सदस्यों से निस्वार्थ सेवा हेतु आग्रह

शिव कुमार अग्रवाल ने सदस्यों से अपील की है कि केवल वही प्रत्याशी नामांकन करें, जो संगठन के कार्यों में समय एवं समर्पण प्रदान करने में सक्षम हों। इस निर्वाचन प्रक्रिया से संगठन को एक कुशल नेतृत्व मिलने की अपेक्षा है, जो व्यापारिक समुदाय की समृद्धि एवं प्रगति हेतु प्रतिबद्ध रहेगा।

IMG 20250313 WA0075

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 23