Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

चांदा मोड़ पर यात्री बस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मृत्यु

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241224 WA0093

ghanty

जामुड़िया :  जामुड़िया थाना क्षेत्र स्थित श्रीपुर पुलिस फाड़ी क्षेत्र अंतर्गत 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के चांदा मोड़ पर एक यात्री बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद गुस्साए स्थानीय निवासियों ने 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।

IMG 20240910 WA0035

स्थानीय लोगों ने पुलिस के समक्ष इस दुर्घटना को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और शव को उठाने में पुलिस को बाधा डालने का प्रयास भी किया। घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई, और लोग दोषी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवार व्यक्ति आसनसोल से दुर्गापुर की ओर जा रहा था, तभी एक यात्री बस ने उसे चांदा मोड़ पर कुचल दिया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है, और पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

IMG 20240918 WA0025

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की और लगभग आधे घंटे तक 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस मार्ग पर कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, खासकर चांदा मोड़ पर जहां चारों ओर सड़कें जुड़ी हुई हैं, जिससे एक रास्ते से दूसरे रास्ते पर वाहन अचानक घुस जाते हैं और दुर्घटनाएं होती हैं।

पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि वे इस घटना की जांच करेंगे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31