छठ महापर्व की तैयारियाँ जोरों पर, कल्ला प्रभु छठ घाट में भूमि पूजन 17 अक्टूबर को

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty
आसनसोल  :  आसनसोल में श्रद्धा और आस्था का प्रतीक छठ महापर्व जल्द ही पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शिल्पांचल के विभिन्न क्षेत्रों में भले ही यह पर्व मनाया जाता हो, किंतु आसनसोल के कल्ला प्रभु छठ घाट पर होने वाले आयोजन की भव्यता और परंपरागत आयोजन की सराहना समूचे देश में होती है। समाजसेवी श्री कृष्ण प्रसाद के मार्गदर्शन में ली क्लब द्वारा इस महापर्व का आयोजन किया जाता है, और इस बार भी इसे विशेष रूप से आकर्षक बनाने की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार की संध्या, ली क्लब के तत्वावधान में आसनसोल के कल्ला बाईपास मौड़ में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता श्री बागीश तिवारी ने की, जिसमें छठ व्रतधारियों और क्लब के कर्मियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस अवसर पर सभी छठ प्रेमियों ने पर्व की भव्यता एवं पारंपरिक महत्व को बनाए रखने हेतु अपने बहुमूल्य सुझाव दिए और अपने भावों को व्यक्त किया। सभा में समाजसेवी श्री कृष्ण प्रसाद को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया, जो पर्व के समस्त आयोजन की देखरेख करेंगे।

IMG 20241016 WA0078

IMG 20240910 WA0035

छठ महापर्व के 47वें वर्ष को यादगार बनाने के उद्देश्य से ली क्लब ने विशेष तैयारियों का निर्णय लिया है। आगामी 17 अक्टूबर, गुरुवार को सुबह 11 बजे कल्ला प्रभु छठ घाट पर भूमि पूजन के साथ ही पर्व की विधिवत शुरुआत की जाएगी। इसके उपरांत घाट की मरम्मत, सफाई एवं अन्य निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ होंगे। इस अवसर पर घाट की सुंदरता एवं व्यवस्था को अद्यतन रखने हेतु विशेष योजनाएँ बनाई गई हैं ताकि श्रद्धालुओं के लिए छठ महापर्व का अनुभव अविस्मरणीय रहे।पिछले वर्षों की भाँति इस वर्ष भी छठ घाट को सुसज्जित किया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था का भी समुचित ध्यान रखा जाएगा। श्री कृष्ण प्रसाद ने छठ व्रतधारियों से अपील की है कि वे इस महापर्व के आयोजन में सहयोग प्रदान करें और समर्पण के साथ इसे संपूर्ण श्रद्धा के साथ मनाएँ।

IMG 20240918 WA0025

 

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 0 9
Users Today : 3
Users Yesterday : 22