छठ महापर्व के लिए प्रशासन का सुरक्षा कवच, ड्रोन और सीसीटीवी से घाटों पर कड़ी निगरानी

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  छठ महापर्व की पवित्रता और अनुशासन को बनाए रखने हेतु पश्चिम बर्दवान जिले में प्रशासन ने अभूतपूर्व तैयारियों का पुख्ता प्रबंध किया है। जिले के लगभग 300 घाटों पर आयोजित होने वाले इस महापर्व पर पुलिस प्रशासन ने कड़ी सतर्कता बरतते हुए अत्याधुनिक तकनीकों का सहारा लिया है। जिलाधिकारी एस. पोन्नाम्बलम सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी स्वयं घाटों का दौरा कर निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि हर घाट पर आवश्यक सेवाओं का पूर्णतः सुनिश्चित किया जा सके।

IMG 20240910 WA0035 4

दुर्गापुर इस्पात नगरी के कुमार मंगलम पार्क स्थित छठ घाट का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि सभी प्रमुख घाटों पर सिविल डिफेंस की सतर्कता, गोताखोरों की नियुक्ति, नौका व्यवस्था, चिकित्सा दल एवं एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की गई है। प्रमुख घाटों पर आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु दमकल वाहन भी मुस्तैद रहेंगे। इस हेतु दुर्गापुर नगर निगम के 70 घाटों सहित पूरे पश्चिम बर्दवान जिले के घाटों का सावधानीपूर्वक निरीक्षण किया जा रहा है।

IMG 20240918 WA0025

प्रशासन द्वारा प्रमुख घाटों पर ड्रोन एवं सीसीटीवी की तैनाती की गई है, जोकि सुरक्षा निगरानी के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित करेंगे। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें सतर्कता से तैनात हैं, जबकि ट्रैफिक प्रबंधन हेतु ड्रोन कैमरों द्वारा व्यापक दृष्टि बनाए रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि किसी भी संभावित घटना पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

बीडीओ, कमिश्नर तथा विभिन्न पुलिस थानों के अधिकारी भी इन सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे इस महापर्व के आयोजन में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन के इस सुदृढ़ और सुव्यवस्थित प्रबंध ने श्रद्धालुओं में सुरक्षा का भाव और दृढ़ विश्वास का संचार किया है, जिससे छठ महापर्व के अनुशासन में कोई व्यवधान न आए।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 4 9
Users Today : 9
Users Yesterday : 34