Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

चितरंजन रेल इंजन कारखाना को भारतीय रेल की बेस्ट प्रोडक्शन यूनिट शील्ड 2024 प्रदान

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  चितरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) को भारतीय रेल द्वारा बेस्ट प्रोडक्शन यूनिट शील्ड 2024 से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट उत्पादन प्रदर्शन के लिए दिया गया। बीते शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 69वें रेलवे सप्ताह केंद्रीय समारोह 2024 के दौरान यह शील्ड प्रदान की गई। इस पुरस्कार को भारतीय रेल के माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के हाथों महाप्रबंधक विजय कुमार ने प्राप्त किया।

यह पुरस्कार चितरंजन रेल इंजन कारखाना और भारतीय रेल की अन्य उत्पादन इकाई, आरसीएफ (ररेल कोच फैक्ट्री), को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इस अवसर पर बिजली इंजीनियर एस के वर्मा भी महाप्रबंधक विजय कुमार के साथ उपस्थित थे और उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। यह शील्ड चिरको के कर्मियों के निरंतर परिश्रम और सफलता की दिशा में किए गए प्रयासों को मान्यता देते हुए दी गई।

IMG 20240910 WA0035 4

चितरंजन रेल इंजन कारखाना की इस उपलब्धि ने न केवल कारखाना बल्कि संपूर्ण क्षेत्र को गर्व महसूस कराया है। इस पुरस्कार को प्राप्त कर चिरका परिवार के सभी सदस्य अत्यधिक प्रसन्न हैं। यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि कारखाना अपने कार्यों में गुणवत्ता, दक्षता और उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को प्राप्त करने में सक्षम है।

IMG 20240918 WA0025

चिरका के कर्मचारियों का मानना है कि इस पुरस्कार से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और भविष्य में भी उन्हें इसी प्रकार के और सम्मान प्राप्त होंगे। इस सफलता ने इस प्रतिष्ठित रेल उत्पादन इकाई को और अधिक प्रेरित किया है, जिससे आगामी दिनों में उनके कार्यों की गुणवत्ता और भी बेहतर होगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31