Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

ठंड से राहत दिलाने के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

ghanty

आसनसोल :   नगर निगम के एनएस रोड स्थित 44 नंबर वार्ड में ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का नेतृत्व वार्ड पार्षद और नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने किया। कार्यक्रम में 150 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर टीएमसी वार्ड अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी विनोद गुप्ता, महावीर स्थान के सचिव अरुण शर्मा, विमल जालान सहित टीएमसी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20240910 WA0035 4

अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि हर साल ठंड के मौसम में गरीब और जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। इस प्रयास के जरिए वह अपने वार्ड के लोगों के साथ और अधिक जुड़ने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सोच के अनुसार समाज के गरीब तबके के साथ खड़े रहना आवश्यक है। यह कार्यक्रम उसी दिशा में एक कदम है।

IMG 20240918 WA0025

विनोद गुप्ता ने अमरनाथ चटर्जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में वार्ड में हुए विकास कार्य उल्लेखनीय हैं। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में कंबल वितरण से गरीब परिवारों को राहत मिलेगी।

कार्यक्रम ने स्थानीय लोगों के बीच सामाजिक सहानुभूति और सहायता का संदेश दिया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31