Breaking News
शीर्षक: अंडाल में ईसीएल आवासीय परिसर के छह बंद क्वार्टरों में चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध डुबुर्डिही जांच चौकी पर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक समेत चार हिरासत में, तस्करी की आशंका मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

डेंगू नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, राष्ट्रीय संस्थानों को दिए गए सख्त निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  ग्रीष्म ऋतु के अंत और वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही डेंगू का प्रकोप विकराल रूप धारण कर लेता है, जिससे जनजीवन संकटग्रस्त हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन ने अभी से सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। बुधवार को जिला शासक एस. पन्नाबलम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आसनसोल और दुर्गापुर स्थित विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। इस बैठक में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL), दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC), इस्को स्टील प्लांट (ISP) और दुर्गापुर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (DPL) सहित अन्य प्रतिष्ठानों के अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20240910 WA0035

बैठक का मूल उद्देश्य आगामी वर्षा ऋतु में डेंगू के संभावित प्रसार को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना था। पत्रकारों से वार्ता के दौरान जिला शासक ने स्पष्ट किया कि डेंगू पर नियंत्रण हेतु ‘ड्राई सीजन मैनेजमेंट’ (सूखा मौसम प्रबंधन) अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग एवं शहरी तथा ग्रामीण विकास विभाग से प्राप्त निर्देशों के आधार पर इस बैठक में आवश्यक नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

IMG 20250312 WA0033

राष्ट्रीय संस्थानों को सौंपे गए दायित्व
बैठक में राष्ट्रीय संस्थानों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने परिसरों में जलभराव रोकने, नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा डेंगू रोधी उपायों को तत्काल प्रभाव से लागू करने हेतु आवश्यक कदम उठाएं। सरकारी तंत्र द्वारा इन संस्थानों के आवासीय परिसरों एवं कार्यालयों में सीधी निगरानी संभव नहीं है, अतः यह जिम्मेदारी संबंधित प्रतिष्ठानों को स्वयं उठानी होगी।

IMG 20240918 WA0025

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि संस्थानों द्वारा समय पर आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो डेंगू नियंत्रण अभियान बाधित हो सकता है। प्रशासन की ओर से यह भी आश्वस्त किया गया कि इन उपायों की प्रत्येक माह समीक्षा की जाएगी, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि निर्देशों का कड़ाई से पालन हो रहा है।

IMG 20250312 WA0061

संस्थानों ने दिए सहयोग के आश्वासन
बैठक में उपस्थित प्रत्येक संस्थान के प्रतिनिधि ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे डेंगू रोकथाम के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन करेंगे और संभावित डेंगू संक्रमण को नियंत्रित करने में जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग देंगे। जिला शासक ने कहा कि यदि सभी विभाग समय रहते सक्रिय हो जाएं, तो इस महामारी को फैलने से रोका जा सकता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 4
Users Today : 15
Users Yesterday : 23