धार्मिक एवं सांस्कृतिक सक्रियता के केंद्र के रूप में उभरता नवनिर्मित श्री खाटू श्याम मंदिर

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241030 WA0045

 

IMG 20240713 234417

रानीगंज : पश्चिम बंगाल के ख्यातिप्राप्त नगर रानीगंज का भौगोलिक एवं वाणिज्यिक महत्व तो सर्वविदित है, किंतु इसके साथ-साथ अब यह नगर अपने नवीन धार्मिक महत्व को भी स्थापित कर रहा है। इसी संदर्भ में उल्लेखनीय है नगर के एनएसबी रोड पर स्थित भव्य एवं नवनिर्मित श्री खाटू श्याम मंदिर, जो अपनी धार्मिक गरिमा और स्थापत्य सौंदर्य के लिए विशेष ख्याति प्राप्त कर रहा है। उक्त मंदिर में श्री श्याम बाबा के साथ-साथ श्री सालासर हनुमान जी एवं श्री राणीसती दादी जी के मंदिरों का भी प्रतिष्ठान किया गया है, जो इसे एक अद्वितीय धार्मिक केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित करते हैं।

IMG 20240910 WA0035 4

रानीगंज का यह नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर पश्चिम बंगाल के सीमाओं से परे अब देश के विभिन्न भागों जैसे कोलकाता, धनबाद, रांची, पटना एवं दुमका इत्यादि स्थानों में भी लोकप्रिय हो रहा है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इस मंदिर के दर्शन हेतु आगमन करते हैं, जहाँ वे इस विशाल मंदिर के शांतिपूर्ण वातावरण एवं मनमोहक वास्तुशिल्प में अपने मानसिक शांति की अनुभूति करते हैं। मंदिर की भव्यता, शांतिपूर्ण परिसर, एवं दिव्य प्रतिमाओं की अलौकिकता, श्रद्धालुओं के हृदय में श्रद्धा एवं भक्ति की भावनाओं का संचार करती हैं।

IMG 20240918 WA0025

इसी क्रम में कोलकाता के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री अनुप तोदी ने अपनी मन्नत पूरी होने पर अपने परिवार सहित श्री खाटू श्याम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। अपनी श्रद्धा और कृतज्ञता की भावना से अनुप तोदी ने सालासर हनुमान जी की प्रतिमा पर स्वर्णहार का चढ़ावा चढ़ाया, जिसे देख वहां उपस्थित भक्तजन हर्षित हो गए। श्री तोदी ने अपने भावपूर्ण उद्गार में बताया कि खाटू श्याम जी, सालासर हनुमान जी एवं राणीसती दादी जी के प्रति उनका एवं उनके परिवार का असीमित विश्वास और भक्ति भाव है। अपनी मन्नत की पूर्ति पर उन्होंने सोने का हार समर्पित कर अपनी कृतज्ञता अर्पित की।

इस अवसर पर श्री श्याम बाल मंडल चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री विष्णु सराफ, सचिव श्री पवन केजरीवाल, कोषाध्यक्ष श्री बिनोद बंसल, तथा अन्य सदस्यों में श्री बिमल सराफ, श्री पप्पू माटोलिया, श्री अरुण मारोदिया, श्री पंकज महेश्वरी एवं श्री मुरारी जोशी ने अनुप तोदी और उनके परिवार का विशेष सत्कार करते हुए, श्रद्धापूर्वक दर्शन एवं पूजा-अर्चना में सम्मिलित किया।

धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर को विशेष अलंकरण एवं भव्य दीपमालाओं से सुसज्जित किया गया है। इस धार्मिक आयोजन के अंतर्गत विशेष पूजा-पाठ एवं महाआरती का आयोजन भी किया जा रहा है। मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर होने वाले इन विशेष आयोजनों में भाग लेने हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से पधार रहे हैं।

मंदिर के इस भव्य धार्मिक केंद्र के विकास एवं उसके सांस्कृतिक प्रभाव से न केवल रानीगंज नगर में धार्मिक गतिविधियों को नयी ऊर्जा मिली है, बल्कि इस क्षेत्र के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में भी इसे एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। श्री खाटू श्याम मंदिर अपनी प्रतिष्ठा एवं दिव्यता के कारण धार्मिक आस्थाओं के केंद्र के रूप में पूरे शिल्पांचल में प्रतिष्ठित हो चुका है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 4 0
Users Today : 34
Users Yesterday : 22