Breaking News
शीर्षक: अंडाल में ईसीएल आवासीय परिसर के छह बंद क्वार्टरों में चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध डुबुर्डिही जांच चौकी पर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक समेत चार हिरासत में, तस्करी की आशंका मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

दिनदहाड़े गोलीबारी से दहला झारखंड-बंगाल सीमांत क्षेत्र, पूर्व राजद नेता का पुत्र गंभीर रूप से घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  रूपनारायणपुर से मिहिजाम की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-419 के समीप कानगोई क्षेत्र में दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने गोलियों की बौछार कर सनसनी फैला दी। यह घटना झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) कार्यालय के पास हुई, जहां हमलावरों ने राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष भोलाराम यादव के छोटे पुत्र विनय यादव (44) को निशाना बनाया। विनय यादव, जो कि पुलिस अधिकारी प्रणय सत्याम के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।

IMG 20240910 WA0035सूत्रों के अनुसार, विनय यादव जब अपनी रॉयल एनफील्ड (JH01EA-1522) पर सवार होकर भोजन के लिए घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने पीछा कर उन पर गोलियां दागीं। हमलावरों ने बाइक सवार विनय को पीछे से निशाना बनाते हुए गोली मारी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। गोली उनकी पीठ से होते हुए पसलियों में जा धंसी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर पश्चिम बंगाल की ओर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए विनय को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक इलाज के लिए उन्हें चित्तरंजन के केजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

IMG 20240918 WA0025

घटना की सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे और जमताड़ा एसडीपीओ विकास कुमार लुंगुरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि कुछ दिन पूर्व हुए विवाद के कारण यह हमला किया गया है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस दुस्साहसिक हमले से झारखंड-बंगाल सीमा क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस इस वारदात के पीछे के कारणों को खंगालने में जुटी है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए सघन तलाशी अभियान चला रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 8
Users Today : 19
Users Yesterday : 23