Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

दिवंगत श्रमिक नेता आरसी सिंह की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241219 WA0042

ghanty

आसनसोल :  दिवंगत श्रमिक नेता आरसी सिंह की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर चेलीडंगाल स्थित कोलियरी मजदूर सभा कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित टीएमसी विधायक हरेराम सिंह, एचएमएस नेता राकेश कुमार, एटक से संबद्ध सीएमएस महासचिव गुरुदास चक्रवर्ती, रमेश सिंह और अनिल सिंह ने आरसी सिंह के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि सभा के पश्चात रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया, जिसका आयोजन आल इंडिया यूथ फेडरेशन और महिला समिति के संयुक्त प्रयासों से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20240910 WA0035

टीएमसी विधायक हरेराम सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आरसी सिंह ने श्रमिकों के हितों के लिए अपना जीवन समर्पित किया था और उनकी स्मृति को इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से जीवंत बनाए रखना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

IMG 20240918 WA0025

यह आयोजन समाजसेवा और श्रमिक एकता की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 7
Users Today : 13
Users Yesterday : 64