दुर्गा पूजा कार्निवल में बर्नपुर नौजवान क्लब ने जीता प्रथम पुरस्कार

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दुर्गा पूजा के उपरांत पूजा कार्निवल का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया है, जो अब राज्य के विभिन्न जिलों में भी आयोजित किया जाने लगा है। इस वर्ष भी पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल में भव्य पूजा कार्निवल का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 15 दुर्गा पूजा कमेटियों ने अपनी अद्वितीय झांकियों और सजीव प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया।

IMG 20240910 WA0035

इस आयोजन में प्रथम पुरस्कार बर्नपुर नौजवान दुर्गा पूजा कमेटी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से हासिल किया, जिन्हें एक ट्रॉफी एवं हेल्थवर्ल्ड की ओर से दो लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। कोर्ट रोड पूजा कमेटी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिन्हें डेढ़ लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। तीसरे स्थान पर अपकार गार्डन दुर्गा पूजा कमेटी रही, जिन्हें एक लाख रुपये का इनाम मिला। इसके अतिरिक्त, कल्याणपुर सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी एवं चित्तरंजन क्षेत्र की एक अन्य पूजा कमेटी को विशेष पुरस्कार स्वरूप 25-25 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।

प्रथम पुरस्कार वितरण का कार्य माननीय मंत्री मलय घटक तथा हेल्थवर्ल्ड के सहायक उपाध्यक्ष कमलेन्दु मिश्रा द्वारा किया गया। अन्य पुरस्कार वितरण में जिलाधिकारी एस पोन्नंबलम, पुलिस आयुक्त सुनील चौधरी, जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, सह सभाधिपति बिष्णुदेव नोनिया, आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव महाराज स्वामी सौमात्मानंदजी, नगर निगम आयुक्त राजू मिश्रा, चेयरमैन अमरनाथ चट्टोपाध्याय, उपमहापौर अभिजीत घटक, और मेयर परिषद के सदस्य दिव्येंदु भगत शामिल रहे।

IMG 20241015 WA0036 IMG 20241015 WA0052

इस विशेष अवसर पर स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिक, जिसमें उद्योगपति विजय शर्मा, पवन गुटगुटिया, शंकर शर्मा, जैकी शर्मा, आशीष पटेल, मुकेश झा और भानु बोस जैसे अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। साथ ही, आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं में एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी ‘रॉकेट’ के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

पूजा कार्निवल में नेताजी स्पोर्टिंग क्लब बर्नपुर, गोपालपुर यूनाइटेड क्लब, कल्याणपुर सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, बर्नपुर नौजवान क्लब, आमरा कजन कल्याणपुर सेक्टर, कोर्ट रोड पूजा कमेटी, छः एर पल्ली सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी, चित्तरंजन राधानगर रोड एथलेटिक क्लब, आसनसोल रविन्द्र नगर उन्नयन समिति, उषाग्राम अनामिका संघ, धेमोमन दुर्गा पूजा कमेटी और अपकार गार्डन दुर्गा पूजा कमेटी ने हिस्सा लिया।

IMG 20241015 WA0039 IMG 20241015 WA0040

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें माननीय अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की। इसके उपरांत छऊ नृत्य और महिला ढाकियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बांग्ला फिल्मों की ख्यात अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने अपनी विशेष प्रस्तुति से समां बांध दिया, जिनकी नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से मंच को गुंजायमान कर दिया।

IMG 20240918 WA0025

 

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 0 9
Users Today : 3
Users Yesterday : 22