Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

दुर्गापुर में सीटू श्रमिक संगठन का प्रदर्शन, स्थानीय युवाओं और श्रमिकों के अधिकारों की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर :  दुर्गापुर नगर निगम के 28 नंबर वार्ड स्थित नामो सगरभांगा जय बालाजी ग्रुप की चौथी यूनिट के गेट के सामने सोमवार को सीटू श्रमिक संगठन द्वारा बेरोजगार युवकों के रोजगार, पीएफ, ईएसआई और श्रमिकों की सुरक्षा सहित कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सीटू समर्थक शामिल हुए, जो पार्टी के झंडे लहराते हुए कारखाना प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों ने कारखाना प्रबंधन से स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, श्रमिकों के लिए समय पर पीएफ, ईएसआई और ग्रेच्युटी सुनिश्चित करने, तथा श्रमिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की। कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा की भी कड़ी आलोचना की गई, वहीं बाहरी श्रमिकों की बजाय स्थानीय योग्य युवकों को रोजगार देने का भी जोरदार समर्थन किया गया।

IMG 20240910 WA0035

करीब तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद सीटू नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे और भी उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर जिला सीटू के संयुक्त सचिव सिद्धार्थ बोस ने आरोप लगाया कि कारखाना प्रबंधन द्वारा स्थानीय युवाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है और उन्हें उचित श्रमिक सुविधाएं प्रदान नहीं की जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस और कारखाना प्रबंधन के सांठगांठ से बाहरी श्रमिकों को नियुक्त किया जा रहा है, जबकि स्थानीय युवकों की अनदेखी की जा रही है।

IMG 20240918 WA0025

सिद्धार्थ बोस ने आगे कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। उनका कहना था कि जब तक श्रमिकों के अधिकारों को नहीं माना जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 6
Users Today : 12
Users Yesterday : 64