Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

दुर्गापुर में ईडी का छापा, बेशर्मी से चल रहे अवैध मेडिकल कॉलेजों पर कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर : दुर्गापुर और आसपास के विभिन्न बेसरकारी मेडिकल कॉलेजों में आज सुबह से ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा छापेमारी की गई है। यह छापेमारी राज्यभर के विभिन्न स्थानों पर एक साथ की जा रही है, जिसमें कोलकाता समेत अन्य प्रमुख क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये कार्रवाई उन मेडिकल कॉलेजों के खिलाफ की जा रही है, जिनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने अनिवासी भारतीय (एनआरआई) क़ोटा के तहत अवैध तरीके से छात्रों का दाखिला किया है। इन छात्रों की दाखिलों के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था और इस प्रक्रिया में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई थी।

IMG 20240910 WA0035 4

यह मामला पहले भी सुर्खियों में आया था, जब आरोप लगा था कि इन कॉलेजों ने एनआरआई क़ोटा के नाम पर शैक्षिक नियमों का उल्लंघन करते हुए भारी भ्रष्टाचार किया। इस मामले की जांच के लिए, प्रवर्तन निदेशालय ने आज 3 दिसंबर को सुबह 6 बजे दुर्गापुर के मल्लांदीघी, शोभापुर और राजबांध स्थित तीन प्रमुख बे सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। इसके अलावा, इन संस्थानों के प्रमुखों के आवासों पर भी एक साथ छानबीन की गई।

IMG 20240918 WA0025

यह कार्रवाई बेहद सतर्कता के साथ की जा रही है, जिसमें केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। ईडी के अधिकारी और अन्य उच्चस्तरीय जांचकर्ता इन कॉलेजों के प्रशासनिक भवनों में घुसकर दस्तावेजों और फाइलों की गहरी जांच कर रहे हैं। इसके अलावा, इन संस्थानों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों को खंगालने का काम भी जारी है।

इस पूरे छापेमारी अभियान का उद्देश्य मेडिकल शिक्षा में फैली इस बड़ी भ्रष्टाचार की गुत्थी को सुलझाना और अवैध गतिविधियों में लिप्त संस्थानों को बेनकाब करना है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 0 5
Users Today : 1
Users Yesterday : 64