Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

दुर्लभ पेरेग्रीन फाल्कन की तस्करी में आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241213 WA0032

ghanty

बर्दवान : पूर्व बर्दवान रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आरपीएफ ने एक बड़े अभियान के तहत पक्षी तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्कर के पास से चार दुर्लभ प्रजाति के पेरेग्रीन फाल्कन बरामद किए गए हैं। यह पक्षी अपनी तेज गति और शिकार कौशल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

आरपीएफ सूत्रों के अनुसार, सुबह बर्दवान स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से दो बैग लेकर घूमता दिखाई दिया। उसकी गतिविधियों पर संदेह होने पर आरपीएफ कर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके बैग से चार पेरेग्रीन फाल्कन पाए गए। तस्कर की पहचान मोहम्मद सोनू के रूप में हुई है, जो बिहार के पटना से बर्दवान पहुंचा था।

IMG 20240910 WA0035

आरपीएफ ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पक्षियों और आरोपी को अपने कब्जे में लिया। वन विभाग के अधिकारी काजल विश्वास ने बताया कि पक्षियों की आंखों को कपड़े से ढक दिया गया था ताकि वे कुछ देख न सकें। इनमें से एक पक्षी शिशु अवस्था में है, जबकि अन्य मध्य आयु के हैं। पक्षियों को जंगल में ले जाकर उनका इलाज किया जाएगा और कुछ दिनों के अवलोकन के बाद उन्हें उनकी प्राकृतिक वासस्थली में छोड़ दिया जाएगा।

IMG 20240918 WA0025

पेरेग्रीन फाल्कन विश्व का सबसे तेज गति से उड़ने वाला शिकारी पक्षी है, जो 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गोता लगाकर शिकार करता है। यह पक्षी ऊंचे पेड़ों या चट्टानों पर निवास करता है और अपने असाधारण शिकार कौशल के लिए जाना जाता है। कई देशों में इसे संरक्षित और दुर्लभ प्रजाति के रूप में मान्यता दी गई है।

इस घटना ने पक्षी तस्करी के बढ़ते मामलों पर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। वन विभाग ने इस मामले में गहन जांच का आश्वासन दिया है। पर्यावरणविदों का कहना है कि इस प्रकार की तस्करी जैव विविधता के लिए गंभीर खतरा है और ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 3
Users Today : 9
Users Yesterday : 64