9 लाख फेक डियर लॉटरी टिकट के साथ 2 गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20240713 234417 1

आसनसोल : रविवार रात एडीसीपी के एएसपी विश्वजीत नस्कर, साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू, जह्नागिरी मोहल्ला फाड़ी के आई सी सुसोभम बनर्जी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि रविवार दोपहर हमें ख़बर मिली कि भारी मात्रा में फेक लॉटरी ट्रांसपोर्ट किया जायेगा l जिसके बाद आसनसोल साउथ थाना और जहांगिरी मोहल्ला पुलिस की टीम भेज कर कालीपहाड़ी मोड़ पर नाका चेकिंग की गई l नाका के दौरान उक्त गाड़ी को रोका गया l ज़ब गाड़ी के चालक और गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति से पूछ ताछ की गई तो वे लोग सटीक जानकारी नहीं दे पाये, तों गाड़ी की जांच की गई l 9 बस्ते में तक़रीबन 9 लाख फेक डियर लॉटरी पकड़ा गया l जिसकी बाजार की मूल्य लगभग 90 लाख रूपये है l पूछताछ में उनलोगों ने बताया की पाण्डेश्वर के पास किसी को ये लॉटरी देने जा रहें थे l और अबतक जो पता चला है कि ये दिल्ली से लाया गया था l इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है इन्हे सोमवार आसनसोल अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है l उसके बाद ही और जानकारी बरामद होंगी l पुलिस को आशंका है की कोई बड़ी गिरोह इसमें शामिल है l

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 5 0 8
Users Today : 9
Users Yesterday : 40