Breaking News
शीर्षक: अंडाल में ईसीएल आवासीय परिसर के छह बंद क्वार्टरों में चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध डुबुर्डिही जांच चौकी पर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक समेत चार हिरासत में, तस्करी की आशंका मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

फर्जी मतदाताओं पर नकेल कसने की तृणमूल की रणनीति, सांसद कीर्ति आजाद ने बीजेपी पर साधा निशाना

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर :  पश्चिम बंगाल में आसन्न चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने फर्जी मतदाताओं पर अंकुश लगाने के लिए अपनी रणनीति को सशक्त रूप से लागू करना प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में आज दुर्गापुर स्थित सृजनी प्रेक्षागृह में पार्टी के 2 नंबर ब्लॉक की विशेष कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र के तृणमूल सांसद कीर्ति आजाद, जिला तृणमूल अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

IMG 20240910 WA0035 4

बैठक में सांसद कीर्ति आजाद ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और चुनाव आयोग पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “नरेंद्र मोदी तोते के समान हैं और चुनाव आयोग पिंजरे में बंद मैना।” इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म ‘फकीरा’ के प्रसिद्ध गीत ‘तोता मैना की कहानी’ को गाकर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में धांधली करने के लिए बाहरी राज्यों से मतदाताओं को बुलाने की साजिश रच रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सतर्कता बढ़ाने का निर्देश देते हुए बताया कि दस बूथों को मिलाकर एक क्लस्टर गठित किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी दस वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी। इन कार्यकर्ताओं की गतिविधियों का निरीक्षण एक अनुभवी पदाधिकारी करेगा और इसकी मासिक समीक्षा ब्लॉक स्तर पर होगी।

IMG 20240918 WA0025

सांसद ने कहा कि मतदाता सूची में दर्ज मतदाता पहचान पत्र संख्याओं की गहन जांच आवश्यक है, ताकि महाराष्ट्र, हरियाणा, गुरुग्राम एवं दिल्ली से भाजपा द्वारा बुलाए गए बाहरी मतदाता चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित न कर सकें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाजपा की उकसावे वाली राजनीति से सावधान रहें और संगठित होकर प्रत्येक बूथ पर निगरानी रखें।

इस विशेष बैठक में सांसद कीर्ति आजाद, जिला तृणमूल अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, प्रशासनिक बोर्ड की चेयरपर्सन अनिंदिता मुखोपाध्याय, जिला नेता असीमा चक्रवर्ती, सदस्य राखी तिवारी, धर्मेंद्र यादव, 2 नंबर ब्लॉक अध्यक्ष उज्ज्वल मुखोपाध्याय, पूर्व पार्षद रमा प्रसाद हलदार सहित अन्य गणमान्य नेता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 8
Users Today : 19
Users Yesterday : 23