Breaking News
शीर्षक: अंडाल में ईसीएल आवासीय परिसर के छह बंद क्वार्टरों में चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध डुबुर्डिही जांच चौकी पर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक समेत चार हिरासत में, तस्करी की आशंका मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

गर्मी व यातायात अव्यवस्था पर नगर निगम की उच्चस्तरीय बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : नगर निगम क्षेत्र में आगामी दिनों में तीव्र गर्मी के मद्देनज़र जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आसनसोल नगर निगम में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महापौर विधान उपाध्याय ने की, जिसमें समस्त एमएमआईसी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में पेयजल आपूर्ति को व्यवस्थित बनाए रखने हेतु विभिन्न रणनीतियों पर चर्चा की गई, जिससे नगरवासियों को किसी भी प्रकार की जल संकट समस्या से बचाया जा सके।

IMG 20250311 WA0094

IMG 20240910 WA0035

इसी क्रम में नगर क्षेत्र में व्याप्त यातायात अव्यवस्था व जाम की समस्या से निपटने के उपायों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के यातायात विभाग के अधिकारी भी सम्मिलित हुए। विभिन्न प्रमुख मार्गों पर लगने वाले यातायात जाम को नियंत्रित करने, वैकल्पिक मार्गों के उपयोग तथा यातायात नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के संदर्भ में गहन मंथन किया गया।

IMG 20240918 WA0025

महापौर विधान उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि निकट भविष्य में नगर निगम के पदाधिकारी स्वयं क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे तथा यातायात समस्या के स्थायी समाधान हेतु उचित कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र की संरचनात्मक व प्रशासनिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए नगर निगम व पुलिस प्रशासन संयुक्त प्रयास करेंगे, ताकि नागरिकों को निर्बाध यातायात व्यवस्था का लाभ प्राप्त हो।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 6
Users Today : 17
Users Yesterday : 23