Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

घाघरबुड़ी मंदिर के समक्ष भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मृत्यु

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  दक्षिण थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरबुड़ी मंदिर के समक्ष शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। दुर्गापुर से आसनसोल की ओर तीव्र गति से आ रही एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कल्वर्ट से टकरा गई। टक्कर के उपरांत वाहन ने कई बार पलटी खाई और सड़क के किनारे जा रुकी। इस दौरान सड़क पार कर रहा एक युवक वाहन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। परंतु, प्रारंभिक चिकित्सा जांच के उपरांत डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के फलस्वरूप स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।

IMG 20240910 WA0035 4

दुर्घटना की भीषणता का अनुमान दुर्घटनाग्रस्त वाहन की स्थिति से लगाया जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार और अनियंत्रित अवस्था में पलटने का दृश्य अत्यंत भयावह था। जिसने भी इस हादसे को अपनी आंखों से देखा, उसका दिल दहल उठा।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। प्राथमिक जांच में वाहन की तीव्र गति और चालक की लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। इस हृदयविदारक घटना ने स्थानीय निवासियों में शोक और आक्रोश का माहौल उत्पन्न कर दिया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31