Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शोभायात्रा का आयोजन, सिख समाज में हर्ष

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा महान संत एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम की शुरुआत एक विशाल शोभायात्रा से की गई। 15 नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और संदेशों को समाज के बीच फैलाना है।

IMG 20241113 WA0024

प्रातः कालीन बेला में आसनसोल के गुरु नानक नगर से यह शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस शोभायात्रा में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा, सचिव बलबीर सिंह ढिल्लों, गुरमीत सिंह, राजिंदर सिंह बग्गा, अजीत सिंह सहित अन्य प्रमुख समाजसेवी एवं सिख समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। समिति के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्कूलों के छात्र एवं शिक्षक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जो गुरु नानक देव जी के उपदेशों को लोगों तक पहुंचाने हेतु अपने हाथों में उनके वचन लिखे तख्तियां लिए हुए थे।

IMG 20240910 WA0035 4

शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने गुरु नानक नगर से होते हुए जीटी रोड तक यात्रा की। मार्ग में कीर्तन और भजनों की गूंज से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों को गुरु नानक देव जी के आदर्शों एवं शिक्षाओं के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया गया। शोभायात्रा के माध्यम से समाज में भाईचारा, सहिष्णुता और मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना का संदेश दिया गया।

यह यात्रा आगे बढ़ते हुए इस्माइल स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर में संपन्न हुई। शोभायात्रा के समापन के पश्चात दो दिनों तक इस परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 15 नवंबर को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर विशेष पाठ, कीर्तन एवं भव्य लंगर का आयोजन होगा, जिसमें सभी समुदायों के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

IMG 20240918 WA0025

इस शुभ अवसर पर शाम को नगर कीर्तन भी निकाला जाएगा, जिसमें गुरु नानक देव जी के उपदेशों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया जाएगा। सिख समुदाय के इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने समूचे आसनसोल को आस्था और भक्ति से सराबोर कर दिया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 6 3
Users Today : 23
Users Yesterday : 34