Breaking News
शीर्षक: अंडाल में ईसीएल आवासीय परिसर के छह बंद क्वार्टरों में चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध डुबुर्डिही जांच चौकी पर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक समेत चार हिरासत में, तस्करी की आशंका मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

होली के बाद रात में भयंकर अग्निकांड, कपड़े की दुकान जलकर खाक

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

जामुड़िया :  होली की उमंग समाप्त होने के बाद जब पूरा शहर गहरी नींद में था, तभी जामुड़िया में एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना रविवार देर रात की है, जब अचानक दुकान में आग की लपटें उठने लगीं। आग इतनी विकराल थी कि सुबह तक दुकान जलती रही।

IMG 20240910 WA0035 4

आग बुझाने के लिए आसनसोल और रानीगंज से दमकल विभाग की गाड़ियाँ बुलाई गईं, लेकिन जब तक वे मौके पर पहुंचीं, तब तक पूरी दुकान राख में तब्दील हो चुकी थी। स्थानीय फैक्ट्रियों और लोगों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर तेज लपटों के सामने सभी प्रयास विफल रहे। इस भीषण अग्निकांड में लाखों रुपये मूल्य के वस्त्र जलकर नष्ट हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि पलभर में उसने तीन मंजिला इमारत को चपेट में ले लिया।

IMG 20240918 WA0025

व्यापारियों ने इस घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जामुड़िया में दमकल केंद्र स्थापित करने की वर्षों से मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया। इससे पहले भी कई बार आग लगने की घटनाएँ हुई हैं, पर हर बार दमकल की देरी से पहुँचने के कारण व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

फिलहाल, पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग कैसे लगी। आशंका जताई जा रही है कि यह शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से लगी होगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 3
Users Today : 14
Users Yesterday : 23