
दुर्गापुर : अंडाल के पलाश्वन स्थित बाबुइ शोल कॉलोनी में एक घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई l बताया जा रहा पति ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली। मृत महिला का नाम बसंती चंद (42) और मृत व्यक्ति का नाम धनंजय चंद (53) बताया जा रहा है, जो ईसीएल कर्मी है l पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है l स्थानीय निवासी ममनी सूत्रधर ने कहा, “अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। पति धनंजय चंद शराब के नशे में बसंतीदेवी की पिटाई करता था। गुरुवार सुबह हमें पता चला कि बसंतीदेवी घर के अंदर मृत पड़ी है। सबसे पहले मुझे लगा कि धनंजय चंद ने बसंतीदेवी की हत्या कर दी है और भाग गया है। धनंजय चंद भी फर्श पर लटका हुआ है। हमें विश्वास है कि धनंजय चंद ने रात में अपनी पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली है।















Users Today : 2
Users Yesterday : 37