Breaking News

आईएमए आसनसोल शाखा का द्विदिवसीय वार्षिक अधिवेशन संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की आसनसोल शाखा द्वारा वार्षिक द्विदिवसीय अधिवेशन का आयोजन सेनरेल रोड स्थित शाखा कार्यालय में किया गया। इस महत्त्वपूर्ण आयोजन का उद्घाटन पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. सुधीप्त कुमार राय ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर आईएमए आसनसोल शाखा के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

चिकित्सा सेवा और सामाजिक दायित्वों पर विस्तृत चर्चा

आईएमए आसनसोल शाखा के मुख्य संरक्षक डॉ. प्रभास चंद्र माझी ने अधिवेशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सम्मेलन सामान्यतः अप्रैल में होता है, किन्तु इस वर्ष मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए इसे मार्च के प्रारंभ में आयोजित किया गया।

IMG 20240910 WA0035

उन्होंने बताया कि आईएमए की आसनसोल शाखा प्रत्येक सप्ताह एथोड़ा क्षेत्र स्थित एक आश्रम में चिकित्सा सेवा प्रदान करने हेतु चिकित्सीय दल भेजती है, जहां रोगियों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ निःशुल्क औषधि एवं परामर्श दिया जाता है। यदि कोई मरीज सरकारी अस्पताल में भर्ती होने में कठिनाई अनुभव करता है, तो आईएमए शाखा उसकी सहायता करती है।

चिकित्सा सेवा को लेकर आम जनता में जागरूकता आवश्यक

डॉ. माझी ने कहा कि कोई भी चिकित्सक जानबूझकर गलत उपचार नहीं करता, किन्तु यदि ऐसा कोई दुर्भाग्यपूर्ण प्रकरण होता है, तो जनता को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चिकित्सा केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा का दायित्व है।

IMG 20240918 WA0025

सम्मेलन में कई गणमान्य उपस्थित

अधिवेशन में आईएमए आसनसोल शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. ए.के. पान, सचिव डॉ. रूहुल अमीन, कोषाध्यक्ष डॉ. सत्राजित राय एवं सहायक सचिव डॉ. अनिर्बाण दलुई सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

शनिवार रात्रि आयोजित विशेष सत्र में आसनसोल नगर निगम की पार्षद श्रावणी मंडल भी बतौर विशिष्ट अतिथि सम्मिलित हुईं। इस द्विदिवसीय अधिवेशन में चिकित्सा क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं चिकित्सा सेवाओं की प्रभावशीलता पर गहन मंथन किया गया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 5 7 3
Users Today : 2
Users Yesterday : 23