इतिहास रचा गया: पूर्व रेलवे से छठ विशेष ट्रेनों की नई रिकॉर्ड संख्या

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : इस वर्ष पूर्व रेलवे द्वारा छठ महापर्व के अवसर पर रिकॉर्ड संख्या में छठ विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन विशेष ट्रेनों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को उनके परिवारों से मिलाने और पर्व को हर्षोल्लास से मनाने हेतु सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है।

अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर यात्रियों की परिवहन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, इस बार अधिकतम संख्या में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। पूर्व रेलवे द्वारा लगभग 50 विशेष ट्रेनों के माध्यम से 340 के करीब फेरे देश के विभिन्न कोनों को जोड़ने हेतु निर्धारित किए गए हैं।

IMG 20240910 WA0035

हावड़ा स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 8 बजे से मध्यरात्रि तक छठ विशेष ट्रेनों का प्रस्थान हो रहा है, जिनमें से 48 फेरों की व्यवस्था केवल छठ पर्व के लिए की गई है। इन विशेष ट्रेनों में साधारण द्वितीय श्रेणी एवं स्लीपर श्रेणी की सुविधा भी उपलब्ध है ताकि सामान्य यात्री वर्ग को भी यात्रा में सहूलियत प्राप्त हो। पूरबिया एक्सप्रेस, हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, शक्ति‍पुंज एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, मिथिला एक्सप्रेस, रक्सौल एक्सप्रेस जैसी नियमित ट्रेनों के साथ, इन छठ विशेष ट्रेनों द्वारा रक्सौल, खाटीपुरा, पटना, लालकुआँ, हरिद्वार, दिल्ली, जम्मू तवी जैसी महत्वपूर्ण गंतव्यों को जोड़ा जा रहा है, जिनकी आरक्षित बोगियों में 100% से अधिक सीटें बुक होती हैं।

इसी तरह, सियालदह स्टेशन से भी छठ महापर्व हेतु 48 फेरे निर्धारित किए गए हैं, जो लखनऊ, गोरखपुर, वडोदरा, जयनगर, दरभंगा जैसे महत्वपूर्ण स्थलों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

कोलकाता स्टेशन से 24 विशेष ट्रेनों के फेरे पटना, जम्मू तवी, गोरखपुर, मऊ, सहरसा, लुधियाना जैसी लोकप्रिय स्थलों की ओर निर्धारित किए गए हैं।

आसनसोल स्टेशन से भी 28 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जो मुख्य रूप से पटना, आनंद विहार टर्मिनस, कटिहार, नौतनवा, सीएसएमटी मुंबई जैसे स्थानों की ओर प्रस्थान करेंगी।

IMG 20240918 WA0025

मालदा टाउन स्टेशन से 51 छठ विशेष ट्रेनों के माध्यम से आनंद विहार टर्मिनस, उदना, नई दिल्ली, पटना, भटिंडा जैसे स्थलों को जोड़ने का कार्य हो रहा है।

इसके अतिरिक्त, भागलपुर से 62 फेरे तथा जमालपुर से 61 फेरे छठ पूजा के भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 6 4 5
Users Today : 5
Users Yesterday : 34