Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का 500 करोड़ का भुगतान बकाया, पानी आपूर्ति बाधित होने की आशंका

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  इस्माइल इलाके में मंगलवार को पीएचई वेलफेयर कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन की ओर से एक प्रेस मीट आयोजित की गई, जिसमें जलापूर्ति से जुड़े ठेकेदारों ने अपने बकाया भुगतान को लेकर गंभीर चिंता जताई। ठेकेदारों का कहना है कि अगस्त 2023 से उनका भुगतान नहीं हुआ है, जिसकी कुल राशि लगभग 500 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

वेतन न मिलने से कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते हैं

ठेकेदार मृत्युंजय मुखर्जी और दिलीप समेत अन्य सदस्यों ने बताया कि भुगतान न मिलने के कारण वे अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहे हैं। अगर यह स्थिति बनी रही, तो भविष्य में कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते हैं, जिससे पानी की आपूर्ति पर भारी असर पड़ सकता है।

IMG 20240910 WA0035 4

उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन परियोजना केंद्र सरकार की योजना है, जिसमें राज्य सरकार की भी हिस्सेदारी होती है। लेकिन न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार की ओर से कोई राशि जारी की जा रही है। इस कारण ठेकेदार न तो कर्मचारियों को वेतन दे पा रहे हैं और न ही नए कार्यों को पूरा कर पा रहे हैं।

सड़कों की मरम्मत का भी नहीं मिला भुगतान
ठेकेदारों ने बताया कि जलापूर्ति लाइनों के लिए सड़कों की खुदाई की गई थी और उनकी मरम्मत की जिम्मेदारी भी उन्हीं की थी। लेकिन इसके लिए भी उन्हें कोई भुगतान नहीं किया गया। ऐसे में उनके लिए आगे काम करना मुश्किल हो गया है।

IMG 20240918 WA0025

पीएचई विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर ने भी मानी वित्तीय समस्या
इस संबंध में पीएचई विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर संदीप कुमार कुंडू ने भी माना कि ठेकेदारों का भुगतान अटका हुआ है और इससे ठेका कर्मचारियों के वेतन में देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में 68% काम पूरा हो चुका है, लेकिन वित्तीय संकट के कारण बाकी काम प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने आशंका जताई कि अगर जल्द ही बकाया राशि जारी नहीं की गई, तो ठेका कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते हैं, जिससे जलापूर्ति बाधित हो सकती है। इस स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और समाधान की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 2
Users Today : 43
Users Yesterday : 14