Breaking News
शीर्षक: अंडाल में ईसीएल आवासीय परिसर के छह बंद क्वार्टरों में चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध डुबुर्डिही जांच चौकी पर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक समेत चार हिरासत में, तस्करी की आशंका मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

झारखंड-बिहार के अय्याशों का सुरक्षित अड्डा, अनैतिक गतिविधियों का गढ़ बनता कुल्टी

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

कुल्टी :  झारखंड एवं बिहार के रंगीन मिज़ाज लोगों के लिए कुल्टी अब नया सुरक्षित अड्डा बनता जा रहा है। लच्छीपुर के कुख्यात लालबत्ती क्षेत्र में पुलिस की बढ़ती सख्ती के चलते अब शौकीन प्रवृत्ति के लोग कुल्टी का रुख कर रहे हैं। स्थानीय सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित कई होटल एवं कुछ मैरिज हॉल इन अवैध गतिविधियों के प्रमुख केंद्र बन चुके हैं, जहां प्रतिदिन भारी संख्या में बाहरी लोग पहुंच रहे हैं।

IMG 20240910 WA0035

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन आयोजनों के लिए नारी दलालों का एक मजबूत नेटवर्क सक्रिय है, जो हावड़ा, नैहाटी, नदिया एवं कोलकाता से लड़कियों की आपूर्ति करता है। आपातकालीन परिस्थितियों में दुर्गापुर, आसनसोल, बर्नपुर एवं कुल्टी से भी स्थानीय स्तर पर इंतज़ाम किया जाता है। इस अनैतिक व्यापार में संलिप्त एक व्यक्ति ने हमारी टीम को बताया कि इस धंधे के संचालन में प्रभावशाली राजनीतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय नागरिक भय एवं आतंक के साए में जीने को विवश हैं। विरोध करने पर या तो उन्हें धमकाया जाता है या विभिन्न प्रलोभनों से चुप करा दिया जाता है। आश्चर्यजनक रूप से पुलिस प्रशासन इस पूरे प्रकरण से अनभिज्ञ बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब अवैध गतिविधियां इतनी खुलकर संचालित हो रही हैं, तो पुलिस की निष्क्रियता पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस गंभीर मसले पर कोई ठोस कार्रवाई करता है या फिर जनता यूं ही इन अनैतिक कृत्यों का मूकदर्शक बनी रहेगी।

IMG 20250312 WA0033

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 3
Users Today : 14
Users Yesterday : 23